WPL 2023: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 143 रनों के बड़े अंतर से मात दे दी। इस शुरुआती मैच में ही कई बेहतरीन शॉट्स देखने को मिले और गेंद लगातार बाउंड्री के पार जा रही थी।
और पढ़िए – WPL 2023: ‘बाउंड्री को तोड़कर पार्क के बाहर…’, सचिन तेंदुलकर ने कही दिल जीतने वाली बात
किस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा चौके ?
वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले मैच में कुल 31 चौके लगे और गेंद लगातार बाउंड्री के पार जा रही थी। मैच में हेली मेथ्यू ने जड़ा लेकिन बाद में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर आई और धमाकेदार बल्लेबाजी करना शुरू कर दी। उन्होंने मैच में कुल 14 चौके जड़े जिसमें से पांच चौके तो एक ही ओवर में आ गए थे। हरमनप्रीत ने इसी के साथ 30 गेंदों पर 65 रन बनाए और अपने फॉर्म का नजारा दिखाया।
किस खिलाड़ी ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के ?
इस मैच में भले ही हरमनप्रीत ने सबसे ज्यादा रन बनाए हों लेकिन उनके बल्ले से छक्के नहीं निकले। छक्कों के मामले में उनकी ही टीम की हेली मेथ्यूज टॉप पर रही जिन्होंने मैच में कुल 4 छक्के जड़े। हेली ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए और इस पारी में 3 चौके भी जड़े।
और पढ़िए – PSL 2023: मोहम्मद आमिर के समर्थन में उतरे वसीम अकरम, बाबर आजम के ‘खिलाफ’ दिया बड़ा बयान
मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन :
हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।
गुजरात जायंट्स प्लेइंग इलेवन:
बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines