WPL 2023 Final, MI vs DC: मुंबई में खेला जा रही वुमेंस प्रीमियर लीग अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है और आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा। इस मुकाबले में एक तरफ मेग लैनिंग की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स है वहीं दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस।
ये मैच ऐतिहासिक होने वाला है और इसे जो भी टीम जीतेगी वह इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख देगी। विजेता वुमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली पहली टीम बन जाएगी। इस मैच को घर बैठे आराम से देखा जा सकता है। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भी फ्री है।
टूर्नामेंट में मुंबई और दिल्ली का सफर
मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है।
वहीं दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम की कप्तान मेग लैनिंग का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 8 मुकाबले में 51.00 की शानदार औसत से 310 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा है।
WPL 2023 MI vs DC: यहां देखें दोनों टीमों के स्कवॉड
दिल्ली कैपिटल्स टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, मरिज़ैन कप्प, एलिस कैपसे, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, जसिया अख्तर, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, मिन्नू मणि, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति
मुंबई इंडियंस टीम: हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (w), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), मेली केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक, हीथर ग्राहम, क्लो ट्राइटन, धारा गुर्जर, सोनम यादव, नीलम बिष्ट, प्रियंका बाला
और पढ़िए – IPL 2023: आरसीबी को सबसे बड़ा झटका, 55.50 की एवरेज वाले बल्लेबाज पर मंडराया खतरा
WPL 2023 MI vs DC Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच WPL 2023 का खिताबी मुकाबला आप लाइव स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं।
WPL 2023 MI vs DC Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियन्स के बीच WPL 2023 के फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
55 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines