WPL Auction 2023: महिला आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए बरसे हैं। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर पर भी मुंबई इंडियंस ने करोड़ों रुपए की बोली लगाई है। पूजा मध्य प्रदेश के शहडोल से आती हैं। जिन्हें बैटिंग और बॉलिंग में महारत हासिल है।
मुंबई ने पूजा को 1.90 करोड़ में खरीदा
मुंबई इंडियंस ने ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर को 1.90 करोड़ रुपए में खरीदा है। पूजा फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में टी-20 विश्वकप खेल रही है। खास बात यह है कि वह टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर हैं। वह टेस्ट वनडे और टी-20 विश्वकप में खेल चुकी हैं। पूजा निचले क्रम पर आकर आक्रामक बल्लेबाजी करती है। जबकि वह किसी भी सिचुएशन में बॉलिंग करने की महारत भी रखती है।
और पढ़िए –IND vs AUS: दिल्ली में इतिहास रचेंगे पुजारा, तोड़ डालेंगे Mohammad Azharuddin का ये खास रिकॉर्ड
https://twitter.com/mipaltan/status/1625107228511604737?s=20&t=0uUgDAwDjHNboz6OjaFABA
पूजा का करियर
पूजा वस्त्रकर ने अब तक टीम इंडिया के लिए 44 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 125.36 के स्टाइक रेट 257 रन बनाए हैं। जबकि 23.27 की औसत से कुल 29 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 26 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 463 रन बनाए हैं और गेंदबाज़ी में 37.55 की औसत से 20 विकेट झटके हैं। इसके अलावा दो टेस्ट मैचों में 37 रन और 5 विकेट चटकाए हैं।
https://twitter.com/mipaltan/status/1625093923315101696?s=20&t=0uUgDAwDjHNboz6OjaFABA
पूजा का शानदार छक्का
पूजा को टीम में शामिल करने के बाद मुंबई ने उनका एक वीडिोय भी शेयर किया है। जिसमें वह लंबा छक्का लगाती नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्हें टीम इंडिया का शानदार ऑलराउंडर माना जाता है। पूजा बतौर ऑलराउंडर मुंबई के लिए अहम भूमिका निभा सकती हैं।
और पढ़िए –WPL Auction 2023: हरमनप्रीत बोलीं- ‘लड़कों की तरह ही खेलेंगे’, MI ने दिया शानदार reply, देखें video
MP के शहडोल से आती हैं पूजा
बता दें कि पूजा वस्त्रकर मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आती हैं। उन्होंने कड़ी मेनहत से टीम इंडिया तक का सफर हासिल किया है। पूजा को मुंबई के खरीदे जाने के बाद उनके घर पर खुशी का माहौल था। पूजा उन खिलाड़ियों की लिस्ट में हैं, जिन पर 1.50 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines