India Women vs Bangladesh Women: एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट की शुरुआत हो गई है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले हो चुके हैं. चार टीमों ने शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. अब सेमीफाइनल की बारी है. भारत का मुकाबला 20 सितंबर को बांग्लादेश के साथ होने वाला है. इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. हाल ही में एशिया कप के सेमीफाइनल में भी दोनों टीमों की भिड़ंत हुई थी. वहां पर टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल की थी. इस बार भी भारत जीत का प्रबल दावेदार है. आइए आपको बताते हैं कि भारत और बांग्लादेश के सेमीफाइनल मैच को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश मैच?
हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही में टीम ने एशिया कप जीता है. वहां पर कोई भी भारत को टक्कर नहीं दे पाया. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को मात दी. भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार 20 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से होगी. लगभग एक बजे तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला चलेगा. वैसे टीम इंडिया जिस अंदाज में खेल रही है कि उस देखकर लग रहा है कि बांग्लादेश की टीम जल्दी आउट हो जाएगी. भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी तगड़ी है. कोई भी बल्लेबाज उनके सामने टिक नहीं पा रहा है.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल की चार टीमें तय, जानें कब और किससे भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान
किस चैनल में लाइव आएगा मैच?
बांग्लादेश की टीम का पिछले कुछ महीनों में प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. टीम की बल्लेबाजी भी काफी कमजोर लग रही है. ऐसे में भारतीय टीम का पलड़ा काफी भारी रहेगा. भारत के लिए मुकाबला काफी आसान हो सकता है. भारत और बांग्लादेश का मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव आएगा. स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर देखने के लिए दर्शकों को सोनी लिव एप पर जाना होगा.
क्वार्टर फाइनल में भारत की शानदार जीत
क्वार्टर फाइनल में भारत का मुकाबला जापान के साथ हुआ. टीम इंडिया ने इस मुकाबले को काफी आसानी से जीत लिया. जापान ने पहले बल्लेबाजी की. पूरी टीम 57 रनों पर ऑलआउट हो गई. श्री चरणी की स्पिन के आगे कोई टिक नहीं पाया. उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा शेफाली वर्मा ने 2 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने 5 ओवर में ही लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री की. शेफाली ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
59 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines