India Women vs Sri Lanka Women: दुबई में चल रहे वुमेंस एशिया कप का फाइनल तय हो गया है. भारत का मुकाबला श्रीलंका से होगा. 13 सितंबर को दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का अभी तक टूर्नामेंट में तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिला है. भारत और श्रीलंका की टीम ने एक भी मैच नहीं हारा है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 40 रनों से हराया था. वहीं श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच को 4 विकेट से अपने नाम किया. अब सभी की नजरें फाइनल मैच पर टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कब और कहां देख सकते हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी. वुमेंस एशिया कप के सभी मैच इसी स्टेडियम में हुए हैं. मैच 13 सितंबर को भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले टॉस होगा. ये मुकाबला भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव आएगा. सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. दुबई की पिच पर अभी तक स्पिनर्स के लिए काफी मददगार रही है. फाइनल में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: कुलदीप यादव के बाद युजवेंद्र चहल ने भी काउंटी क्रिकेट में मचाया धमाल, शानदार गेंदबाजी से टीम को दिलाई जीत
टीम इंडिया का पलड़ा रहा है भारी
टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ टी20 में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ 31 मैच खेले हैं. भारत ने 25 मैचों में श्रीलंका को धूल चटाई है. पांच मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हुआ है. इस रिकॉर्ड को देखकर कहा जा सकता है कि फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहेगा. दोनों टीमों के बीच वुमेंस टी20 एशिया कप में 5 मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने चार मुकाबलों में जीत हासिल की है. श्रीलंका ने एक मुकाबला जीता है. 2024 में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को मात दी थी.
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव.
श्रीलंका: चमारी अथापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, देवमी विहंगा, चामुडी प्रबोदा.
ये भी पढ़ें: बुमराह से लेकर अर्शदीप तक…अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
12 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
55 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines