IND vs PAK: वुमेंस एशिया कप 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी. 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट का आयोजन दुबई में होने वाला है. कुछ आठ टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया था. सभी देशों ने अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है. खैर एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी होगा. दोनों देशों की राइवलरी हमेशा जबरदस्त रही है. आपको बताते हैं कि भारत-पाक मैच किस दिन होने वाला है.
एक ही ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान
टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. हर ग्रुप में चार टीमें रखी गई हैं. टीम इंडिया ग्रुप-A में है और उसके साथ हांगकांग, थाईलैंड और पाकिस्तान की टीमें हैं. ये ग्रुप ज्यादा मजबूत नहीं लग रहा है. भारतीय टीम आसानी से अगले राउंड में प्रवेश कर सकती है. भारत इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 30 अगस्त को थाइलैंड के खिलाफ करेगी. टीम इंडिया मौजूदा समय में तैयारियों में जुटी हुई है.
भारत और पाकिस्तान का मैच कब होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मैच रखा गया है. दुबई में दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा. मुकाबले में हमेशा की तरह भारत का पलड़ा भारी है. टीम इंडिया के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ शानदार है. वैसे भी वुमेंस एशिया कप में भारत का प्रदर्शन बेहतर रहा है. 2024 के टूर्नामेंट में टीम इंडिया को फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. भारत की टीम सबसे ज्यादा सात बार वुमेंस एशिया कप अपने नाम कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में जीता टेस्ट, इन 3 खिलाड़ियों ने दिलाई ऐतिहासिक जीत
जेमिमा रोड्रिग्स का नहीं दिखेगा जलवा
वुमेंस एशिया कप के लिए जेमिमा रोड्रिग्स को भी टीम में चुना गया था. उन्हें टीम का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माना जाता है. जेमिमा को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. हाल ही में इंग्लैंड में हुए द हंड्रेड 2026 के दौरान जेमिमा को चोट लग गई थी. उन्हें एशिया कप के साथ-साथ एशियन गेम्स से भी बाहर होना पड़ा. BCCI ने तुरंत ही उनके रिप्लेसमेंट की भी घोषणा कर दी थी. चयनकर्ताओं ने जेमिमा की जगह सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को टीम में शामिल किया.
एशिया कप 2026 के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, प्रतिका रावल.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2026 के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन दो स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines