हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Women's Asia Cup 2026: भारत के बाद श्रीलंका ने की सेमीफाइनल में एंट्री, मुश्किल में पाकिस्तान, देखें पॉइंट्स टेबल

Women’s Asia Cup 2026 Points Table: वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री पहले हो गई थी और अब श्रीलंका ने भी क्वालीफाई कर लिया है. पाकिस्तान टीम अभी मुश्किल में नजर आ रही है. आइए पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन
भारत के बाद श्रीलंका भी खेलेगी वुमेंस एशिया कप का सेमीफाइनल (Image: Instagram/asiancricketcouncil and ANI)

Women’s Asia Cup 2026 Points Table: वुमेंस एशिया कप 2026 अभी रोमांचक मोड़ पर है. दुबई में आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में टीम इंडिया की एंट्री हो गई है. भारत के बाद अब श्रीलंका ने भी सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. पाकिस्तान टीम का लक्ष्य भी सेमीफाइनल में जगह बनाना है लेकिन उनके लिए यह राह आसान नहीं होने वाली है. अब सेमीफाइनल के लिए सिर्फ दो स्पॉट बचे हैं. आइए वुमेंस एशिया कप के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जगह बनाने के समीकरण पर एक नजर डालते हैं.

वुमेंस एशिया कप 2026 का पॉइंट्स टेबल

ग्रुप A

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1भारत (Q)33006+5.471
2पाकिस्तान21102-0.569
3थाईलैंड31202-2.050
4हांगकांग20200-3.575

ग्रुप B

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1श्रीलंका (Q)33006+2.730
2बांग्लादेश21102+1.677
3यूएई21102-0.782
4इंडोनेशिया30300-3.203

ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ जीत ने पाकिस्तान टीम को किया बर्बाद! पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसूफ के बयान ने मचाई सनसनी

आज होगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला

पाकिस्तान वुमेंस टीम एशिया कप 2026 में ग्रुप A का हिस्सा है और अभी पॉइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर हैं. उनकी भिड़ंत 7 सितंबर यानी आज हांगकांग के खिलाफ होगी. पाकिस्तान टीम अगर इस मैच में जीत गई, तो सीधे सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल होगी. हालांकि, उन्हें बड़े अंतर से हार मिली, तो सेमीफाइनल का सपना टूट सकता है.

विज्ञापन

हांगकांग को अगर जीत मिली, तो ग्रुप A के पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान, थाईलैंड और हांगकांग, तीनों 2-2 अंकों पर आ जाएंगी. इसके बाद बेहतर नेट रन रेट के आधार पर कोई एक टीम क्वालीफाई करेगी. हारने की स्थिति में भी पाकिस्तान को अपनी हार का अंतर थोड़ा कम रखना होगा.

भारत का सेमीफाइनल मैच कब होगा?

वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत ने अपने ग्रुप स्टेज के तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ग्रुप A में टॉप पर रहने की वजह से उनकी भिड़ंत ग्रुप B में दूसरे पायदान पर रहने वाली टीम से होगी. भारत का सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर 2026 को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम है और उनका लक्ष्य एक बार फिर ट्रॉफी उठाना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 110 मैच, 136 विकेट… आयरलैंड की अर्लीन केली ने किया संन्यास का ऐलान, 32 साल की उम्र में कहा क्रिकेट को अलविदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola