Women’s Asia Cup 2026, Pakistan W vs Thailand W: महिला एशिया कप 2026 के 5वें मुकाबले में पाकिस्तान ने थाईलैंड को 35 रनों के अतंर से हरा दिया. दुबई इंटरनेशनल मुकाबले में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 119 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 84 रन ही बना सकी. हालांकि, इस जीत के बाद भी पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर नहीं पहुंच सकी. इस मुकाबले में पाकिस्तान के पास नंबर-1 बनने का अच्छा मौका था, लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही. भारतीय टीम अब भी पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर काबिज है.
पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर टीम इंडिया
महिला एशिया कप 2026 में मंगलवार को पाकिस्तान ने थाईलैंड के खिलाफ 35 रनों से जीत दर्ज की. पाकिस्तान की यह टूर्नामेंट में पहली जीत रही. टीम का यह पहला ही मुकाबला था. वहीं, थाईलैंड का यह तीसरा मुकाबला था, जिसमें उसे लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. पाकिस्तान से हारने से पहले थाईलैंड को भारतीय टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने 2 अहम अंक हासिल किए, जबकि भारत ने भी पहले मुकाबले में जीत हासिल कर 2 अंक प्राप्त किए थे.
ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो टीम इंडिया पहले नंबर पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. दोनों के खाते में 2-2 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट में भारत आगे है. दरअसल, भारतीय टीम ने थाईलैंड पर 94 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी, जिसकी वजह टीम का नेट रनरेट +4.700 का है. वहीं, पाकिस्तान 2 अंक और +1.750 नेट रनरेट के दूसरे स्थान पर मौजूद है.
ये भी पढ़ें- 7 छक्के-5 चौके, अभिषेक शर्मा ने बल्ले से फिर किया कमाल, खेली अर्धशतकीय पारी
ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 119 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 52 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली, जबकि सदफ शमस ने 20 गेंदों पर 20 रन बनाए. इसके अलावा, पाकिस्तान की कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सकी और थाईलैंड जैसी कमजोर टीम के सामने घुटने टेक दिए. वहीं, थाईलैंड की ओर से थिपात्चा पुत्थावोंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 3-3 विकेट हासिल किए.
जवाब में उतरी थाइलैंड की बल्लेबाजी भी अच्छी नहीं रही और टीम 8 विकेट खोकर 84 रनों तक ही पहुंच पाई और मुकाबला 35 रनों के अंतर से हार गई. थाइलैंड की ओर से चानिदा सुथिरुआंग ने 25 रन और कप्तान नारुएमोल चाइवाई ने 17 रन बनाए. वहीं, पाकिस्तान के लिए सादिया इकबाल ने 3 विकेट चटकाए, जबकि तूबा हसन को 2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की खास तैयारी, टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे 3 अहम मुकाबले
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
6 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
25 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
58 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines