IND W vs PAK W Weather Report: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा ही हाई-वोल्टेज साबित होता है. एशिया कप में भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा है और अब महिला टीम एक और जीत के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और पाकिस्तान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. सभी के मन में यह सवाल है कि इस मैच में बारिश की संभावना है या नहीं. आइए मौसम के हाल पर नजर डालते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप में महामुकाबला 5 सितंबर यानी आज दुबई में खेला जाएगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा. दुबई के स्थानीय समय के अनुसार यह मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा.
कैसा रहेगा दुबई का मौसम?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 के मैच में बारिश की संभावना ना के बराबर है. यह मैच शाम में खेला जाएगा और तब तापमान 36 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है. बारिश की संभावना 0% नहीं होने के कारण गर्मी रहेगी और खिलाड़ियों के लिए इस मौसम में खेलना बहुत मुश्किल रहने वाला है. टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिए, क्योंकि समय के साथ तापमान गिरेगा और खेलने की परिस्थितियां बेहतर होंगी.
ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? शतक जड़कर तोड़ सकते हैं लुआन ड्रे प्रीटोरियस का नया रिकॉर्ड
दुबई की पिच का कैसा है मिजाज?
दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को बहुत फायदा मिलता है. इस मैदान पर अब तक 24 वुमेंस T20I मैचों का आयोजन हुआ और स्पिन गेंदबाजों ने लगभग 57% विकेट झटके हैं. बड़ी बाउंड्री होने के कारण खिलाड़ियों को बड़े शॉट लगाने में कठिनाई होती है. वुमेंस एशिया कप 2026 में भी स्पिनर्स को मदद मिली है और इसी वजह से दोनों टीमें अधिक स्पिनरों के साथ उतर सकती हैं. दुबई के इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं है, जिस वजह से टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनना अच्छा विकल्प रहेगा.
भारत-पाकिस्तान का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, जी कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
पाकिस्तान का स्क्वाड: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.
ये भी पढ़ें:- Women’s Asia Cup: आज होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें LIVE
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: AccuWeather
First published on:
Know More: Editorial Guidelines