Women’s Asia Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर भिड़ंत हमेशा ही रोमांचक होती है. वुमेंस एशिया कप 2026 में भी दोनों टीमों के बीच 5 सितंबर को मैच देखने को मिला. अब दोनों के बीच फिर से एक मुकाबला संभव है. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में जगह पक्की कर ली है. भारत की एंट्री के बाद सभी कयास लगा रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ उनका फाइनल में मैच हो सकता है. इसका फैसला आज हो जाएगा.
भारत ने फाइनल में की एंट्री
भारत और बांग्लादेश के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में मुकाबला हुआ. 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना दिए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवरों में 109 रन ही बना पाई. भारतीय महिला टीम ने 40 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई. शेफाली वर्मा को अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.
पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच होगा दूसरा सेमीफाइनल
वुमेंस एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर यानी आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रीलंका का प्रदर्शन टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और उनके फाइनल में जाने की संभावना ज्यादा है. हालांकि, पाकिस्तान महिला टीम का T20I में श्रीलंका के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड है. इसी वजह से पाकिस्तान भी फाइनल में जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- दीप्ति शर्मा की हुई स्पेशल क्लब में एंट्री, ऐसा करने वाली बनीं तीसरी भारतीय खिलाड़ी
भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले मैच का क्या था नतीजा?
5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 में मैच खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और 55 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवरों में 56 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया और 7 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने पूरी तरह से इस मैच में डॉमिनेट किया और अगर दोबारा मैच हुआ, तो हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी यह प्रदर्शन दोहराना चाहेगी.
कब होगा वुमेंस एशिया कप का फाइनल?
वुमेंस एशिया कप 2026 काफी सफल साबित हुआ है. भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराने के साथ फाइनल में जगह बना ली है. उनके विरोधी का खुलासा भी आज हो जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. रात 8 बजे यह महामुकाबला शुरू होगा.
ये भी पढ़ें:- IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, दीप्ति-शेफाली का चला जादू
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
33 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
38 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
3 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines