हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND-W vs SL-W: श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, भारतीय टीम में हुआ ये महत्वपूर्ण बदलाव

विज्ञापन
Women's Asia Cup 2022, IND-W vs SL-W

Women’s Asia Cup 2022 IND-W vs SL-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम में दयालान हेमलता राधा यादव की जगह खेल रही हैं।

अभी पढ़ें – T20 WC 2022: ‘सबको पता है कौन खेलने वाला है’ भारत-पाक मैच में प्लेइंग 11 को लेकर रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान

India Playing 11:शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।

विज्ञापन

Sri Lanka Playing 11: चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।

IND-W vs SL-W Head to Head: अगर दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों का रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम का दबदबा नजर आता है। भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 22 मैच खेले गए हैं जिसमें भारत ने 17 मैच जीते हैं। वहीं एशिया कप में 4 में से तीन मैचों में भारत ने जीत का स्वाद चखा है। भारत और श्रीलंका के बीच आखिरी मैच भी इसे टूर्नामेंट में खेला गया था जिसे भारत ने 41 रनों से जीत लिया था। इस मैच में जेमिमा रोड्रिंक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

भारतीय टीम की ओपनर बेहतरीन फॉर्म में

वहीं अगर इस टूर्नामेंट की बात करें तो दो मैच से ड्रॉप होने के बाद ओपनर शैफाली वर्मा (Shefali Verma) बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 161 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए हैं जबकि मिडिल ऑर्डर की बैटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है। टीम को उनसे काफी उम्मीदे रहेगी। वहीं कप्तान हरमनप्रीत पिछले दो मैचों से नहीं खेल रही हैं और उनके भी इस मैच में वापसी की उम्मीद है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Happy Birthday Babar Azam: एरोन फिंच लेकर आए केक, बाबर आजम ने 15 कप्तानों के साथ ऐसे मनाया बर्थडे, देखें Video

कहां और कैसे देखें मैच

विज्ञापन

भारत बनाम श्रीलंका का ये मैच आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल या फिर Disney+hotstar पर लाइव देख सकते हैं। मुकाबला 1 बजे से शुरू होगा।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola