Women’s Asia Cup 2022 IND-W vs SL-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को मात्र 66 रनों का टार्गेट दिया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पत्ते की तरह झड़ गई और भारतीय गेंदबाजों की धार को झेल ना सकीं। भारत की तरफ से रेनुका सिंह ने दमदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट भी झटके। वहीं उनके अलावा राजेश्वरी और स्नेह राणा ने भी दो विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो ओशांदी राणासिंघे के अलावा कोई भी 10 रन का भी आंकड़ा पार ना कर सका।
India Playing 11:शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
Sri lanka Playing 11: चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।
भारतीय टीम की ओपनर बेहतरीन फॉर्म में
वहीं अगर इस टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो दो मैच से ड्रॉप होने के बाद ओपनर शैफाली वर्मा (Shefali Verma) बेहतरीन फॉर्म में है। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में 161 रन बनाने के अलावा तीन विकेट भी चटकाए हैं जबकि मिडिल ऑर्डर की बैटर जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues)ने अभी तक शानदार खेल दिखाया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines