Women’s Asia Cup 2022 IND-W vs SL-W: बांग्लादेश में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप (Women’s Asia Cup 2022) के फाइनल में भारत और श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को मात्र 66 रनों का टार्गेट दिया। जिसे भारतीय टीम ने आसानी से चेज कर लिया और 8 विकेट से जीत दर्ज की।
रेणुका की गेंदबाजी के आगे पस्त हुई श्रीलंकाई टीम
पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम पत्ते की तरह झड़ गई और भारतीय गेंदबाजों की धार को झेल ना सकीं। भारत की तरफ से रेनुका सिंह ने दमदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में मात्र 5 रन देकर 3 विकेट भी झटके। वहीं उनके अलावा राजेश्वरी और स्नेह राणा ने भी दो विकेट झटके। श्रीलंका की बल्लेबाजी की बात करें तो ओशांदी राणासिंघे के अलावा कोई भी 10 रन का भी आंकड़ा पार ना कर सका।
स्मृति मंधाना ने खेली तूफानी पारी
66 रनों का छोटे से टोटल को चेज करने उतरी भारतीय टीम ने पहले पांच ओवर में ही शैफाली वर्मा और जेमीमा रोड्रिक्स के विकेट खो दिए। जिसके बाद टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए भारत को जिताया। स्मृति ने 25 गेंदो पर ही अर्धशतक जड़ दिया। स्मृति ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े।
India Playing 11:शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
Sri Lanka Playing 11: चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
6 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
3 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines