Women Under-19 T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है। इस टीम की कमान सीनियर टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकीं धाकड़ प्लेयर शेफाली वर्मा को सौंपी गई है। आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम का चयन किया है।”
14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप
आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में 14 से 29 जनवरी, 2023 तक होगा। इसमें 16 टीमें होंगी। भारत को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। आपको बता दें कि हर ग्रुप की टॉप 3 टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी।
और पढ़िए – Jasprit Bumrah Birthday: बचपन में पिता को खोया, जूते खरीदने के भी नहीं थे पैसे, जानें बुमराह अपने संघर्ष से कैसे बने ‘यॉर्कर किंग’
29 जनवरी को खेला जाएगा फाइनल
आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप के हर एक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 27 जनवरी को पोटचेफस्ट्रूम में जेबी मार्क्स ओवल में सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल 29 जनवरी को इसी मैदान पर होगा।
टी20 विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 महिला टीम
शेफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (विकेटकीपर) , सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
8 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
10 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines