WOMEN’S T20 WC 2023: आईसीसी वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को पांच रनों से हराकर सेमीफाइनल में जोरदार एंट्री मारी है। अब टीम इंडिया को फाइनल का टिकट लेने के लिए सेमीफाइनल में जीत दर्ज करनी होगी। इंडिया के अलावा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में जा चुकी हैं।
इंडिया का ऑस्ट्रेलिया से हो सकता है मुकाबला
ग्रुप-2 से इंडिया के अलावा इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप-1 में सभी मैच जीतकर टॉप पर हैं, जबकि टीम इंडिया ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में ग्रुप-1 के की नंबर वन टीम और ग्रुप-2 की नंबर दो टीम के बीच सेमीफाइनल में मुकाबला होगा, इस स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 फरवरी को संभावित सेमीफाइनल होने की पूरी उम्मीद है।
और पढ़िए – PSL 2023: Naseem Shah ने खतरनाक यॉर्कर से उड़ाईं Powell की गिल्लियां, देखें VIDEO
बता दें कि इंग्लैंड को पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेलना है। अगर इंग्लैंड यह मैच हार भी जाती है, तो भी वह ग्रुप-2 में टीम इंडिया से ऊपर ही रहेगी, क्योंकि इंग्लैंड का नेट रनरेट टीम इंडिया से बेहतर है। हालांकि अगर पाकिस्तान को जीत के लिए चमत्कारिक प्रदर्शन करना पड़ेगा। क्योंकि इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में मजबूत नजर आ रही है।
आसान नहीं होगी ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला
खास बात यह है कि टीम इंडिया की चुनौती अब और बड़ी हो गई है। क्योंकि टीम इंडिया का मुकाबला अब ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसे हाराना आसान नहीं है। अब तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 टी-20 मैच खेले हैं, जिनमें केवल 7 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 22 मैचों में बाजी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मारी है। जबकि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले पांच टी20 मुकाबलों में से चार मैचों में हारी है। ऐसे में यह मैच आसान नहीं होगा।
और पढ़िए – PSL 2023: क्रीज पर नाचते रह गए Babar, नवाज ने ऐसे किया शिकार, देखें
कौन होगी सेमीफाइनल की चौथी टीम
इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चकी हैं। लेकिन अब तक सेमीफाइनल की चौथी टीम क्लीयर नहीं हुई है। चौथी टीम का निर्णय दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले से होगा अगर दक्षिण अफ्रीका यह मुकाबला जीतती है तो उसका रन रेट न्यूजीलैंड की टीम से बेहतर हैं ऐसे में अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने के चांस ज्यादा है, लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका यह मैच हारती है तो फिर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में बेहतर नेट रनरेट वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
12 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
41 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines