IND W vs PAK W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान दोनों महिला एशिया कप 2026 में आमने-सामने आई. महिला एशिया कप 2026 का ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का बेहद अहम फैसला किया. हालांकि भारतीय टीम ने इसे गलत साबित हुए पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को सिर्फ 55 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया. इस दौरान भारतीय महिला टीम की 3 गेंदबाजों ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया.
श्री चरणी
उभरती हुई स्पिनर श्री चरणी ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया. चरणी ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की टीम को मैच से बाहर कर दिया. श्री चरणी ने 4 ओवरों में सिर्फ 7 रन ही दिए. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी हासिल किया. चरणी के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाज बुरी तरह से फंसी हुई नजर आ रही थी. चरणी ने शुरुआती समय में ही 3 विकेट लेकर निकाल कर पाकिस्तान की टीम को बैकफुट पर भेज दिया था. जिससे अंत तक पाकिस्तान की टीम उबर ही नहीं सकी और बुरी तरह से फेल हो गई.
प्रेमा रावत
पाकिस्तान की टीम जब बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही थी. उस समय टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने युवा गेंदबाज प्रेमा रावत को गेंदबाजी के लिए बुलाया. रावत ने भी कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. जो दबाव श्री चरणी ने शुरुआती विकेट लेकर पाकिस्तान के ऊपर बनाया था. उसे प्रेमा रावत ने आगे भी जारी रखा. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम को कमबैक का मौका ही नहीं मिल सका. प्रेमा रावत ने इस मैच में पूरे 4 ओवर फेंके. इस दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाज उनके खिलाफ सिर्फ 9 रन ही बना सकीं. इस दौरान रावत ने 3 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: हरमनप्रीत कौर ने नहीं मिलाया पाकिस्तानी कप्तान से हाथ
दीप्ति शर्मा
अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन हमेशा से ही पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा रहता है. इस मुकाबले में भी दीप्ति ने उस परंपरा को बरकरार रखा है. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी बेस्ट प्लेयर को थोड़ा लेट बुलाया. लेकिन दीप्ति ने उसके बाद भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ी. दीप्ति ने 3.1 ओवरों में सिर्फ 5 रन ही दिए. इसके साथ ही उन्होंने 2 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेजा. चरणी और प्रेमा की तरह दीप्ति के खिलाफ भी पाकिस्तानी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रही थी. जोकि अंत में उनकी टीम को बहुत भारी भी पड़ा.
ये भी पढ़ें: जापान के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड, स्टार खिलाड़ियों के पास बड़ा मौका
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines