क्या सिडनी टेस्ट के बाद उस्मान ख्वाजा लेगें रिटायरमेंट? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कर दी भविष्यवाणी

Michael Clarke on Usman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलिया टीम के सीनियर बैटर उस्मान ख्वाजा के रिटारमेंट को लेकर कई बार कयास लगाए गए हैं. अब कंगारू टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी इस स्टार क्रिकेटर के संन्यास को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

Usman Khawaja

Will Usman Khawaja Retire After Sydney Test: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को उम्मीद है कि उस्मान ख्वाजा एशेज 2025-26 सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो जाएंगे. ख्वाजा का 2025 में टेस्ट क्रिकेट में टाइम अच्छा नहीं रहा, उन्होंने 10 टेस्ट में 36.11 की एवरेज से 614 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 232 रन बनाए थे और इस महीने इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट तक उन्हें अपना अगला 50+ स्कोर बनाने के लिए इंतजार करना पड़ा.

विज्ञापन

घरेलू फैंस के सामने रिटायरमेंट का मौका

कई लोग सोच रहे हैं कि 39 साल के ख्वाजा का अगला कदम क्या होगा, इस पर क्लार्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सिडनी टेस्ट ख्वाजा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को उम्मीद है कि ये सीनियर खिलाड़ी अपने घरेलू फैंस के सामने एक बड़ा स्कोर बनाकर शानदार तरीके से विदाई लेंगे.

विज्ञापन

सिडनी में विदाई टेस्ट?

क्लार्क ने मंगलवार (30 दिसंबर 2025) को कोड स्पोर्ट्स से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह उस्मान का विदाई टेस्ट मैच होगा. लेकिन मुझे लगता है कि वो इस टेस्ट मैच के बाद रिटायर हो जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगा. उम्मीद है, वो एक बड़े स्कोर के साथ विदाई लेंगे. मैं चाहूंगा कि ‘उज’ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शतक बनाए और शानदार तरीके से रिटारमेंट ले क्योंकि बहुत कम लोगों को ये मौका मिलता है.’

विज्ञापन

कोच ने किया इनकार

ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने ख्वाजा के रिटायरमेंट की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा था कि ये सारी बातें बाहर के शोर हैं और उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि ये बाएं हाथ का खिलाड़ी इस समय खेल छोड़ना चाहता है. कंगारू कोच ने कहा, ‘ये अटकलें बाहर से लगाई जा रही हैं. वो इस वक्त अपने परिवार के साथ है, कुछ दिनों की छुट्टी पर है.

5वें टेस्ट की तैयारी

कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने आगे कहा, ‘हम सिडनी के लिए तैयारी करेंगे, और हम हमेशा खिलाड़ियों की कंडीशन के बारे में बातचीत करते रहते हैं और सीधे खिलाड़ियों से बात करते हैं. और मेरी तरफ से ऐसा कोई इशारा नहीं है कि वो सिडनी में रिटायर हो रहे हैं.’ एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट 4 जनवरी, 2026 को शुरू होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ