सर डॉन ब्रैडमैन की इस बेहद कीमती चीज की होगी नीलामी, 75 साल तक संभालकर रखी गई, भारत से खास कनेक्शन

Sir Don Bradman Baggy Green Cap: दुनिया के सबसे महान क्रिकेटर्स में से एक सर डॉन ब्रैडमैन की पहनी गई बैगी ग्रीन कैप को अब नीलाम किया जाएगा. इस टोपी का रिश्ता भारतीय क्रिकेट टीम से है. इसे इस लेजेंड के दोस्त के परिवार ने 75 साल तक संभालकर रखा था.

Sir Don Bradman 2

Sir Donald Bradman Baggy Green Cap Auction: दुनिया के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन की पहनी गई एक फेमस बैगी ग्रीन कैप को बड़ी कीमत पर बेचे जाने की उम्मीद है. क्रिकेडॉटकॉमडॉटएयू वेबसाइट के मुकाबिक इस जनवरी 2026 में नीलामी के लिए भेजा जाएगा, जहां पर 10 लाख यूएस डॉलर तक की ऊंची कीमत हासिल हो सकती है.

विज्ञापन

सबसे महान क्रिकेटर

‘द डॉन’ के नाम से फेमस इस दिग्गज को अब भी ‘ऑल टाइम ग्रेटेस्ट स्पोर्ट्समैन’ में से एक माना जाता है, जिन्होंने 1928 से 1949 तक 52 टेस्ट मैचों में 29 शतक बनाए. अब उनकी एक बैगी ग्रीन कैप लॉयड्स ऑक्शंस में नीलामी के लिए रखी गई है, जिसकी बोली 1 डॉलर से शुरू होकर 26 जनवरी को बंद होने वाली है. ब्रैडमैन ने ये कैप एक साथी टेस्ट क्रिकेटर को गिफ्ट में दी थी और ये परिवार के पास 75 साल से ज्यादा वक्त तक रही है, कभी सार्वजनिक बिक्री के लिए नहीं रखी गई और न ही परिवार के बाहर डिस्प्ले की गई.

विज्ञापन

गिफ्ट को 75 साल तक संभाले रखा

मॉडर्न ऑस्ट्रेलियन प्लेयर्स के उलट, ब्रैडमैन के दौर के टेस्ट क्रिकेटर्स ने हर सीरीज के लिए अलग टोपी पहनते थे. लॉयड्स ऑक्शन ली हैम्स ने कहा, ‘ये क्रिकेट के इतिहास का एक असली टुकड़ा है जो सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने पर्सनली गिफ्ट में दिया था. इसके 75 सालों तक लगातार फैमिली ऑनरशिप और ‘द डॉन’ से इसका सीधा रिश्ता इसे नीलामी में आने वाले सबसे अहम ब्रैडमैन से जुड़ी चीजों में से एक बनाता है.’

विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहना था ये कैप

सर डोनाल्ड ब्रैडमैन ने 1948 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, उनके करियर का बल्लेबाजी औसत 99.94 था. ये एक रिकॉर्ड है जिसे वर्ल्ड स्पोर्ट में सबसे महान स्टेटिस्टिकल अचीवमेंट्स में से एक माना जाता है. ये कैप, जो 1947/48 सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया का टूर करने वाली पहली भारतीय टीम के खिलाफ पहनी गई थी, जिसमें इस लेजेंड खिलाड़ी ने 6 पारी खेलकर 715 रन बनाए थे. अब ये कैप पब्लिक ऑक्शन में पेश की जाएगी, और इससे पब्लिक कलेक्टर्स, म्यूजियम्स इंस्टीट्यूशंस और फैंस को अट्रैक्ट करेगी.

शेन वॉर्न की कैप भी हुई थी नीलाम

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, सर डोनाल्ड ब्रैडमैन का पहला बैगी ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई कैप उनके 1928 डेब्यू सीजन से 2020 में $450,000 में बिका था. बैगी ग्रीन के लिए रिकॉर्ड कीमत शेन वॉर्न के नाम है. मरहूम लेग स्पिनर का कैप, 2019-20 के जंगल की आग के दौरान इमरजेंसी सर्विसेज की मदद के लिए कॉमनवेल्थ बैंक को 1,007,500 यूएस डॉलर में बेचा गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ