Rohit Sharma: रोहित शर्मा आजकल खूब चर्चा में हैं. वो टेस्ट और टी20 से पहले संन्यास ले चुके हैं. वनडे में उन्होंने खेलना जारी रखा है. हालांकि टीम में उनकी जगह को लेकर आए दिन अफवाहें आते रहती हैं. अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर भी लगातार चर्चाएं चल रही हैं. खैर रोहित अब टीवी पर डेब्यू करने वाले हैं. वो फैमिली फुल हाउस शो में होस्ट की भूमिका निभाएंगे. सभी के दिमाग में एक सवाल चल रहा होगा कि टीवी के साथ अब रोहित क्रिकेट जारी रख पाएंगे या नहीं. BCCI का नियम भी इसके बीच में आ सकता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
बतौर होस्ट रोहित शर्मा का दिखेगा जलवा
क्रिकेट के बाद अब रोहित टीवी पर जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनके फैमिली फुल हाउस शो का प्रीमियर 19 सितंबर को होने वाला है. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर उनका शो आएगा. रोहित ने नया कदम उठाकर सभी को चौंका दिया है. फैमिली फुल हाउस शो का प्रमोशन जोरदार अंदाज में किया जा रहा है. प्रोमो में रोहित के चर्चित गार्डन वाले कमेंट को भी दिखाया गया है. रोहित की वजह से इस शो ने फैंस का ध्यान खींचा है. अब सभी रोहित के नए अवतार को देखने लिए उत्सुक हैं.
ये भी पढ़ें: ‘पत्नी दे देगी तलाक’, आशीष नेहरा ने बताई टीम इंडिया का कोच ना बनने की असली वजह
क्या BCCI का है कोई नियम?
रोहित शर्मा टीवी शो कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि वो जल्द से जल्द संन्यास ले सकते हैं. उनके वनडे करियर पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. वैसे कोई खिलाड़ी टीवी शो होस्ट करता है तो वो साथ में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रख सकता है. इसमें किसी भी तरह की रोक नहीं है. BCCI का इस तरह का कोई नियम नहीं है. BCCI के नियम में कहीं भी नहीं लिखा है कि एक्टिव क्रिकेटर टीवी शो होस्ट नहीं कर सकते हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो रोहित टीवी के साथ-साथ अपना वनडे करियर भी जारी रख सकते हैं.
2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा
BCCI ने कुछ हद तक क्लियर कर दिया है कि रोहित शर्मा अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में नज़र आएंगे. हाल ही में BCCI की मुंबई में मीटिंग आयोजित हुई थी. मीटिंग के बाद BCCI के सचिव देवजीत सैकिया से रोहित के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया था. सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा मुकाबलों में अच्छा खेल रहे हैं. आप लोगों को और क्या चाहिए? पिछले मुकाबले में उन्होंने शतक बनाया था. तो फिर अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं अटकलें लगाने वाले लोगों को बिल्कुल भी मौका नहीं देना चाहता हूं.”
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन बनाने के बाद ईशान किशन ने दिया खास संदेश, बताया अपनी फॉर्म और माइंडसेट का राज
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines