नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के करोड़ों फैन हैं। उनकी एक झलक पाने को फैन बेताब रहते हैं। इस साल आईपीएल खिताब के बाद धोनी ने कहा था कि शारीरिक रूप से यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन फैंस की ओर से मिले प्यार के कारण वह एक और सीजन खेलने की कोशिश करेंगे। अब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड’ शुक्रवार को रिलीज होगी।
और पढ़िए –अश्विन ने वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा, धोनी और कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी
खुशी का सबसे बड़ा दिन होगा
धोनी और साक्षी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी से पूछा गया कि “क्या हम धोनी जी से हीरो बनने की उम्मीद कर सकते हैं?” इस पर साक्षी ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं। अगर ऐसा होता है तो ये खुशी का सबसे बड़ा दिन होगा।”
उनके लिए एक्शन फिल्म सलेक्ट करूंगी
साक्षी ने आगे कहा- वह इसे अच्छी तरह से कर सकते हैं। उन्होंने बहुत सारे विज्ञापन किए हैं। वह कैमरे से शर्माते नहीं हैं। वह जानते हैं कि एक्टिंग कैसे करनी है। धोनी 2006 से कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहे हैं। अगर मुझे उनके लिए एक फिल्म सलेक्ट करनी होगी, तो मैं एक एक्शन फिल्म करूंगी क्योंकि वह हमेशा ‘एक्शन’ में रहते हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। जैसा कि साक्षी ने कहा धोनी हमेशा एक्शन में रहते हैं। ये बानगी क्रिकेट के मैदान पर भी दिखाई देती है। धोनी को सिल्वर स्क्रीन पर आते देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।
संबंधित खबरें
कुसल मेंडिस चुने गए श्रीलंका टेस्ट टीम के नए कप्तान, बोर्ड का बड़ा फैसला
1 min ago‘भुवनेश्वर पर कोई एहसान नहीं किया’, वसीम जाफर ने सेलेक्टर्स को दिया जवाब
14 mins agoकब होगी मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी? आर अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट
14 mins agoश्रीलंका को बड़ा झटका, धनंजय डी सिल्वा ने अचानक छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी
59 mins agoनाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
1 hr agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
3 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
4 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines