---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्या फिल्मों में एक्टिंग करेंगे एमएस धोनी? साक्षी के जवाब पर कुर्बान हुए दिल

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के करोड़ों फैन हैं। उनकी एक झलक पाने को फैन बेताब रहते हैं। इस साल आईपीएल खिताब के बाद धोनी ने कहा था कि शारीरिक रूप से यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन फैंस की ओर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2023 का खिताब दिलाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के करोड़ों फैन हैं। उनकी एक झलक पाने को फैन बेताब रहते हैं। इस साल आईपीएल खिताब के बाद धोनी ने कहा था कि शारीरिक रूप से यह उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी, लेकिन फैंस की ओर से मिले प्यार के कारण वह एक और सीजन खेलने की कोशिश करेंगे। अब धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने ‘धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ नाम से एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड’ शुक्रवार को रिलीज होगी।

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए –अश्विन ने वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ा, धोनी और कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले बन गए तीसरे खिलाड़ी

 

---विज्ञापन---

खुशी का सबसे बड़ा दिन होगा

धोनी और साक्षी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में साक्षी से पूछा गया कि “क्या हम धोनी जी से हीरो बनने की उम्मीद कर सकते हैं?” इस पर साक्षी ने दिल जीतने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा- “मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं। अगर ऐसा होता है तो ये खुशी का सबसे बड़ा दिन होगा।”

उनके लिए एक्शन फिल्म सलेक्ट करूंगी

साक्षी ने आगे कहा- वह इसे अच्छी तरह से कर सकते हैं। उन्होंने बहुत सारे विज्ञापन किए हैं। वह कैमरे से शर्माते नहीं हैं। वह जानते हैं कि एक्टिंग कैसे करनी है। धोनी 2006 से कैमरे के सामने एक्टिंग कर रहे हैं। अगर मुझे उनके लिए एक फिल्म सलेक्ट करनी होगी, तो मैं एक एक्शन फिल्म करूंगी क्योंकि वह हमेशा ‘एक्शन’ में रहते हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने हाल ही में अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। जैसा कि साक्षी ने कहा धोनी हमेशा एक्शन में रहते हैं। ये बानगी क्रिकेट के मैदान पर भी दिखाई देती है। धोनी को सिल्वर स्क्रीन पर आते देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 26, 2023 11:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola