IPL 2026: आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ियों में अभी भी एबी डिविलियर्स का नाम आता है। इस खिलाड़ी ने अपने दम पर कई मुकाबले आरसीबी को जिताए हैं। डिविलियर्स के संन्यास के 5 सालों के बाद भी फ्रेंचाइजी को उनके जैसा स्टार खिलाड़ी अभी तक नहीं मिला है। इस बीच सोशल मीडिया पर आरसीबी में एबी डिविलियर्स के कमबैक की खबरें चल रही है। जिस पर दिग्गज बल्लेबाज ने अब खुद जवाब दिया है।
आरसीबी में वापसी पर बोले एबी डिविलियर्स
आईपीएल 2021 के बाद एबी डिविलियर्स ने संन्यास का फैसला कर लिया था। उसके बाद से ही टीम को इस सुपरस्टार खिलाड़ी की कमी खल रही है। आरसीबी में वापसी के सवाल पर एबी डिविलियर्स ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हो सकता है कि मैं भविष्य में किसी और भूमिका में आईपीएल से जुड़ जाऊं, लेकिन पेशेवर तौर पर पूरे सीजन के लिए प्रतिबद्ध होना वाकई मुश्किल होता है और उन्हें लगता है कि वो दिन अब बीत चुके है, लेकिन आप कभी ना नहीं कह सकते। मेरा दिल आरसीबी के साथ है और हमेशा रहेगा। इसलिए अगर फ्रेंचाइजी को लगता है कि मेरे लिए कोई भूमिका है (कोच या मेंटर के रूप में), जब मेरा समय सही और तैयार होगा, तो वह निश्चित रूप से आरसीबी होगी।’
शानदार रहा है एबी डिविलियर्स का आईपीएल करियर
दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में एबी डिविलियर्स ने खेला है। जहां पर उन्होंने 184 मैचों में 5162 रन बनाए हैं। एबी ने इस दौरान 39.70 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 151.68 का रहा है। आरसीबी के लिए डिविलियर्स ने 157 मैच खेले हैं। जिसमें 41.10 की औसत से 4522 रन जोड़े हैं। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 158.33 का रहा है। एबी ने आरसीबी के लिए 2 शतक और 37 अर्धशतक भी जड़े हैं।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से पहले आई बुरी खबर, रोड एक्सीडेंट में क्रिकेटर का हुआ निधन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
6 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
8 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
8 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
9 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
10 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
11 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines