Jammu Kashmir Cricketer Farid Hussain

Asia Cup 2025 से पहले आई बुरी खबर, रोड एक्सीडेंट में क्रिकेटर का हुआ निधन 

Asia Cup 2025 से पहले क्रिकेट जगत के बहुत बुरी खबर आई है। जम्मू कश्मीर के उभरते हुए खिलाड़ी फरीद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फरीद का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

Asia Cup 2025 का फैंस इंतजार कर रहे हैं। उससे पहले पूरे क्रिकेट जगत के बहुत बुरी खबर आई है। जम्मू कश्मीर के उभरते हुए खिलाड़ी फरीद हुसैन की सड़क हादसे में मौत हो गई है। 20 अगस्त को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में फरीद का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में शनिवार को फरीद की मौत हो गई। हुसैन कश्मीर के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में से एक गिने जा रहे थे। जिसके कारण राज्य के क्रिकेट संघ को भी गहरा धक्का लगा है। 

विज्ञापन

अचानक खुला था कार का दरवाजा 

अगस्त 20 को फरीद हुसैन पुणे में स्कूटर चला रहे थे। उस समय सड़क किनारे खड़ी कार का अचानक दरवाजा खुल गया। जिससे हुसैन टकरा गए थे और सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया लेकिन सिर में भारी चोट लगने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। इस एक्सिडेंट की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद से ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस ने इस मामले की जांच भी अब शुरू कर दी है। इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ