WI vs SL 1st ODI Live Streaming: भारत में कब और कहां देखें वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरी डिटेल

WI vs SL 1st ODI Live Streaming: साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले सभी टीमें टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी बीच श्रीलंका की टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. इस दौरे का पहला मुकाबला वनडे मैच होगा जो कि 3 जून को खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां होगी.

jacket - 2026-06-03T151902.851

WI vs SL 1st ODI Live Streaming: श्रीलंका की टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है. इस दौरे की शुरुआत 3 जून बुधवार होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला सबीना पार्क किंग्सटन में खेला जाएगा. 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज और श्रीलंका के लिए ये सीरीज साल 2027 में वर्ल्ड की तैयारी के तौर पर होगी. वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप के हाथों में होगी तो वहीं श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस कप्तानी करेंगे, वो पहली बार टीम के लिए कप्तान के तौर पर खेलने उतरेंगे. भारत में क्रिकेट प्रेमी इस मैच को कहां लाइव कहां देख पाएंगे, आइए आपको भी बताते हैं. 

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा WI vs SL 1st ODI?

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. ये पहला वनडे मुकाबला होगा जिसमें दोनों टीमें जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी. ये मुकाबला किंग्सटन, जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा. ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. 

विज्ञापन

भारत में WI vs SL 1st ODI की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

भारत में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच का ये मुकाबला टीवी पर प्रसारित नहीं होगा. फैंस इस मैच को लाइव फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 

दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की लड़ाई

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच ये सीरीज काफी रोमांचक होगी. दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इन दोनों टीमों के खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल खेल रहे थे. अब ये खिलाड़ी अपने देश की टीमों के दम दिखाते हुए नजर आने वाले हैं. 

विज्ञापन

दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, अमीर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और शमार स्प्रिंगर

श्रीलंका टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), चरित असलंका, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, जनिथ लियानगे, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, कामिल मिशारा, पथुम निसांका, प्रमोद मदुशन, मिलन रत्नायका, पवन रत्नायके, महीश तीक्ष्णा, दुनिथ वेलालगे

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ