WI vs IRE: वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच 4 जुलाई से होने वाली टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज के लिए टीम में अंडर 19 टीम से 3 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इस सीरीज के लिए स्क्वाड में कुल 14 खिलाड़ियों को जगह दी गई है।
और पढ़िए – टीम में वापसी के लिए तैयार हुए केन विलियमसन, अपनी बेटी के साथ खेला क्रिकेट, देखें क्यूट वीडियो
अंडर 19 टीम से चुनी गई हैं ये तीन प्लेयर
- ज़ैदा जेम्स
- अश्मिनी मुनिसर
- जेनाबा जोसेफ
मुख्य चयनकर्ता ने बोले युवा-सीनियर खिलाड़ियों का कॉम्बिनेश बढ़िया है
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता एन ब्राउन-जॉन ने कहा कि ‘चयन पैनल ने वनडे सीरीज पूरी करने वाले खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया। इन खिलाड़ियों ने बढ़िया फॉर्म के साथ प्रदर्शन किया है। यही वजहद है कि टीम सीरीज जीतने में सफल रही। हमारा मानना है कि हमने वरिष्ठ खिलाड़ियों और चयनित युवा खिलाड़ियों के मिश्रण में एक बढ़िया संतुलन पाया है। यह अनुभवी और नए खिलाड़ियों को मिलाकर वेस्टइंडीज की महिला खिलाड़ियों के अगले बैच को तैयार करने के हमारे लोकाचार के अनुरूप है।’
यहां खेले जाएंगे सभी मैच
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज डैरेन सैमी क्रिकेट ग्राउंड में होगी। सभी मुकाबले इसी ग्राउंड पर खेले जाने हैं। टी20 सीरीज के सभी मैच पूर्वी कैरेबियाई समयानुसार शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) शुरू होंगे।
और पढ़िए – चमारी अटापट्टू ने बेथ मूनी और हरमनप्रीत कौर को पछाड़ा, बन गई नंबर 1 बल्लेबाज
वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल
4 जुलाई: पहला टी20
6 जुलाई: दूसरा टी20
8 जुलाई: तीसरा टी20
आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की महिला टीम
हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उप-कप्तान), आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, चिनेले हेनरी, अफी फ्लेचर, चेरी एन फ्रेजर, शबिका गजनबी, ज़ैदा जेम्स, जेनाबा जोसेफ, कियाना जोसेफ, अश्मिनी मुनिसर, स्टेफनी टेलर। रशदा विलियम्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines