WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने दोनों पारियों में 12 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी थी। आर अश्विन के इस शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुबंले बेहद खुश हैं। उन्होंने आर अश्विन की तारीफ में बड़ी बात कही। कुंबले ने उस क्वालिटी के बारे में बताया, जिसके दम पर अश्विन इतने सफल गेंदबाज बने हैं।
कुंबले ने बताई अश्विन की क्वालिटी
जियो सिनेमा पर एक कार्यक्रम के दौरान 52 साल के अनिल कुंबले ने अपने बयान में कहा कि ‘अश्विन बल्लेबाज के दिमाग से खेलते हैं। उनके पास बल्लेबाज पर दबाव स्थानांतरित करने की क्षमता है, जिसे आप अश्विन का सामना करने वाले प्रत्येक बल्लेबाज में देख सकते हैं। बल्लेबाज की बॉडी लैंग्वेज में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है।’
तेजनारायण चंद्रपॉल के विकेट का किया जिक्र
पहले टेस्ट में अश्विन ने तेजनारायण चंद्रपॉल को आउट किया था। इस विकेट का जिक्र करते हुए अनिक कुंबले ने कहा कि ‘अश्विन ने क्रीज के बाहर कुछ गेंदें फेंकी, जो घूमकर चंद्रपॉल की ओर आ गईं। जब बल्लेबाज ने सोचा कि सभी गेंदें एक ही तरह से आएंगी, तो अश्विन ने उन्हें ऐसी गेंद से आउट कर दिया, जो बल्लेबाज से दूर चली गई और स्टंप से टकरा गईं।’
अश्विन ने पहली पारी में 5, दूसरी में चटकाए थे 7 विकेट
पहला टेस्ट में की पहली पारी में आर अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। फिर दूसरी बारी में भी 7 विकेट झटके। वह अकेले वेस्टइंडीज पर भारी पड़े। कैरिबियाई टीम के पास अश्विन की फिरकी का कोई तोड़ नहीं था। यही वजह है कि उसे पारी और 141 रनों से बड़ी हार झेलनी पड़ी। ये वही अश्विन हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC ) फाइनल से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में शानदार वापसी की है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
1 hr agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines