WI vs IND 2023: टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों से मिली जीत के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। 20 जुलाई से दूसरा मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल में खेला होना है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर कप्तान रोहित शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है।
रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए पहले डोमिनिका टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में किसी भी बड़े बदलाव से इनकार किया है। रोहित ने कहा कि खराब मौसम के कारण क्वींस पार्क ओवल ट्रैक के बारे में उन्हें स्पष्टता नहीं मिल पाई है, इसलिए टीम कॉम्बिनेशन पर फिलहाल ज्यादा कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन वे बहुत ज्यादा या बड़े बदलाव नहीं करने वाले हैं।
मुझे नहीं लगता कोई बड़ा बदलाव होगा
रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘जब हमने डोमिनिका में पिच देखी और परिस्थितियों को जाना तो हमें प्लेइंग इलेवन को लेकर पूरी स्पष्टता हो गई थी। यहां पोर्ट ऑफ स्पेन में हमारे पास स्पष्टता नहीं है, क्योंकि बारिश होने की बातें की जा रही है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव होगा। लेकिन जो भी परिस्थितियां उपलब्ध होंगी, उसके आधार पर हम इस पर फाइनल निर्णय लेंगे।’
यशस्वी जायसवाल को लेकर रोहित ने जताई खुशी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि खुशी है कि यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी ने पहले टेस्ट में अपने मौके का पूरा फायदा उठाया। रोहित का मानना है कि भारतीय क्रिकेट में बदलाव देर-सवेर होगा, लेकिन सीनियर खिलाड़ी क्या भूमिका निभाते हैं यह बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे खुशी है कि खिलाड़ियों ने इसे अच्छी तरह से संभाला है। हमारी भूमिका उन्हें स्पष्टता देना है और बाकी काम चीजें पर निर्भर है।’
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जड़ेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
59 mins agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines