WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 जुलाई से पोर्ट ऑफ़ स्पेन में खेला जाना है। पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इसके लिए रोहित शर्मा एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगे। माना जा रहा है कि टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।
रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट से पहले साफ कहा कि बड़े बदलाव नहीं होगा, अगर जरूरत पड़ी तो स्थिति के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल की प्लेइंग 11 में एंट्री हो सकती है। उन्हें जयदेव उनादकट की जगह शामिल किया जा सकता है। पोर्ट ऑफ़ स्पेन की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार होती है, इसलिए अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है।
रोहित-जायसवाल करेंगे ओपनिंग
अगर प्लेइंग 11 पर नजर डालें तो कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। ओपनिंग जोड़ी ने पहले टेस्ट में शतक जमाए थे। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल बरकरार रहेंगे। चौथे नंबर पर किंग कोहली आएंगे और पांचवे नंबर पर उपकप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी करते दिखेंगे।
स्पिनर्स को मिलती है मदद
दरअसल, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि क्वींस पार्क की पिच पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। यहां शुरू के 2 दिन अच्छे रन बनते हैं। लेकिन जैसे-जैसे खेल बढ़ता है स्पिनर्स हावी हो जाते हैं। पिछले कुछ सालों में यहां की पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती दिखी है, ये चीज टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है, क्योंकि टीम इंडिया में अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल को शामिल किया जा सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य राहणे, जडेजा, ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट/अक्षर पटेल, मो. सिराज
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
7 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
7 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
8 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
8 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
8 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
9 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
9 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
10 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines