Yashasvi Jaiswal: मुंबई क्रिकेट टीम रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे चरण में हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर प्लेइंग 11 में यशस्वी जायसवाल नहीं नजर आए. टीम इंडिया फिलहाल टी20 सीरीज खेल रही है. जहां पर जायसवाल टीम का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि वो इस दौरान मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज जायसवाल के नहीं खेलने के पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
मुंबई के लिए क्यों नहीं खेले यशस्वी जायसवाल
युवा स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को दिसंबर में फूड पॉइजनिंग हो गई थी. जिसके कारण वो कुछ दिनों हॉस्पिटल में भी एडमिट रहे थे. सिर्फ 2 दिनों में ही उनका दो किलो वजन कम हो गया था और गंभीर गैस्ट्रोएंटेराइटिस हो गया था. कुछ दिनों में जायसवाल घर आ गए, लेकिन भारत और मुंबई के लिए मुकाबले नहीं खेले. स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक जायसवाल की पेट की समस्या फिर से सामने आ गई है. उन्होंने कुछ दिनों पहले जांच कराई थी. जिसको लेकर वो जल्द ही डॉक्टर से एक बार फिर से मिलने वाले हैं. डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही जायसवाल दोबारा मैदान पर वापसी करेंगे. हेल्थ को लेकर वो फिलहाल कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: दूसरी पारी में भी नहीं चला शुभमन गिल का बल्ला, Ranji Trophy में बुरी तरह फ्लॉप हुए भारतीय कप्तान
घरेलू क्रिकेट में अच्छा है जायसवाल का प्रदर्शन
बीमार होने से पहले यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में एक मुकाबला खेला था. जिसमें राजस्थान के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 67 रन तो वहीं दूसरी पारी में 156 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 और विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेला था. जहां पर जायसवाल ने कमाल का प्रदर्शन किया था. हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो अब आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका! 14.20 करोड़ वाला खिलाड़ी हुआ इंजर्ड
संबंधित खबरें
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
17 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
27 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: ईशान किशन लौटे पवेलियन, भारत को लगा दूसरा झटका
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines