हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्यों तिलक वर्मा बन गए हैं टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी? एशिया कप के हीरो बन गए 'जीरो'

टीम इंडिया मौजूदा समय में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. जिसके कारण ही टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा फैंस के निशाने पर हैं. तिलक का साल 2026 अच्छा नहीं जा रहा है. जिम्बाब्वे दौरे पर भी अगर तिलक वर्मा के रन नहीं आए, तो उनके लिए टीम इंडिया में बने रहना मुश्किल हो जाएगा.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ खेल रही थी. जहां पर टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली थी. पाकिस्तान की टीम मैच में बहुत आगे निकल गई थी. ऐसे समय में बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने पारी संभाली और 53 गेंदों में नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को चैंपियन बना दिया. जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार बताया जाने लगा. आज वहीं तिलक वर्मा टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आ रहे हैं. इसके पीछे का कारण अब सभी फैंस जानना चाहते हैं. 

तिलक वर्मा क्यों बन गए हीरो से जीरो 

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से हार गई. 7 मैचों में टीम इंडिया 6 मुकाबला हार गई. वहीं 1 मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. इस मुकाबले में भी टीम इंडिया अच्छी स्थिति में नहीं थी. इस हार के बाद सबसे ज्यादा फैंस के निशाने पर टी-20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं. उन्हें अब टीम इंडिया से बाहर करने की मांग उठ रही है. हालांकि कैसे तिलक वर्मा हीरो से जीरो बने, ये फैंस के बीच चर्चा का विषय है. 

उभरते हुए सितारे तिलक वर्मा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन नंबर 3 पर खेलते हुए किया है. जहां पर वो पावरप्ले में अधिकतर बार बल्लेबाजी करने उतरे थे. दरअसल स्पिनरों के खिलाफ जब भी तिलक वर्मा पारी की शुरुआत करते हैं, तो वो उन्हें तेजी से रन बनाने में समस्या आती है. साल 2026 में ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. बीच के ओवरों में तिलक फंसे हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही वो फैंस के निशाने पर हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया नहीं कर पा रही उनका सही इस्तेमाल 

इंटरनेशनल टीमों ने सबसे पहले तिलक वर्मा की कमजोरी को पकड़ लिया. ऐसे में जब से वो नंबर 5 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो उनके मैदान पर आते ही स्पिनरों को लगा दिया जाता है. जहां पर उन्हें स्ट्राइक रोटेट करने में समस्या आती है. ऐसे में अगर वो पारी के अंत तक नहीं खेलते हैं, तो उनकी पारी टीम इंडिया को ही भारी पड़ जाती है. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने के बाद तिलक वर्मा ने 16 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5 इंपैक्टफुल पारियां खेली है. ये सभी पारियां उन्होंने तब खेली, जब वो फिनिशर के तौर पर बल्लेबाजी करने आए. वहीं बाकी पारियों के दौरान वो मैदान पर फंसे-फंसे नजर आ रहे थे.

ये भी पढ़ें: इन 5 खिलाड़ियों की वापसी के बाद मजबूत हो जाएगी भारतीय T20 टीम, अपने दम पर पलट सकते हैं बाजी

विज्ञापन

इन आंकड़ों पर नजर डाले तो साफ है कि स्पिनरों के खिलाफ पारी की शुरुआत में तिलक वर्मा तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं. ऐसे में अब तिलक को नंबर 5 पर खिलाने का मतलब नहीं नजर आ रहा है. तिलक ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करके ही टीम इंडिया का मैच जिताया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट, चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को ये समझना होगा कि अगर तिलक वर्मा टॉप 3 में बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया जा सकता, तो उनके लिए परेशानी खड़ी की जा रही है. ऐसी स्थिति में उन्हें मैच फिनिशर के तौर पर कुछ मौके और देकर उन्हें आजमाया जा सकता है. बीच के ओवरों में उनकी बल्लेबाजी ज्यादातर मौके पर टीम इंडिया को ही भारी पड़ने वाली है.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns क्यों हैं सबसे बड़े चीटर? इन 5 बड़े मौकों पर धोखे से जीता मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola