IND vs PAK: लंबे समय से पाकिस्तानी सरकार और क्रिकेट बोर्ड आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से मना कर रहा था. अब पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार ने अपना फैसला बदलने का फैसला किया है. पाकिस्तान की सरकार ने आधिकारिक ऐलान करके बता दिया है कि वो 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खिलाफ में खेलने के लिए उतरेंगे. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्यों पाकिस्तान ने एक बार फिर सरेंडर किया है? इसका कारण उनकी सरकार ने बताया है.
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार ने किया ऐलान
आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बैठक के बाद से ही साफ हो गया था कि IND vs PAK मैच होगा, लेकिन पाकिस्तानी सरकार इसे अपने अंदाज में बता रही है. इस विवाद को लेकर पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को PCB के चेयरमैन, मोहसिन नकवी ने PCB, ICC के प्रतिनिधियों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच हुई हाई-लेवल बातचीत के नतीजों के बारे में औपचारिक तौर पर जानकारी दी है. पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा PCB को की गई औपचारिक रिक्वेस्ट, साथ ही श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और दूसरे सदस्य देशों से मिले सपोर्टिंग कम्युनिकेशन का रिव्यू किया है. इन कम्युनिकेशन में हाल की चुनौतियों का एक सही समाधान निकालने में पाकिस्तान की लीडरशिप मांगी गई थी.’
बांग्लादेश और श्रीलंका की मांग का दिया हवाला
श्रीलंका और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मांग का हवाला देते हुए पाकिस्तानी सरकार ने कहा, ‘सरकार ने BCB प्रेसिडेंट अमीन उल इस्लाम के बयान पर भी ध्यान दिया. हमारे भाईचारे वाले देश द्वारा जताया गया गहरा आभार बहुत गर्मजोशी से लिया गया है. पाकिस्तान इस बात की पुष्टि करता है कि वह बांग्लादेश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. आज शाम, प्रधानमंत्री ने श्रीलंका के प्रेसिडेंट, H.E. अनुरा कुमारा दिसानायके से फोन पर बात की. अपनी गर्मजोशी और दोस्ताना बातचीत के दौरान, उन्होंने याद किया कि पाकिस्तान और श्रीलंका हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं, खासकर मुश्किल समय में. श्रीलंका के प्रेसिडेंट ने प्रधानमंत्री से मौजूदा रुकावट को आपसी सहमति से सुलझाने के लिए गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया.’
ये भी पढ़ें: ICC ने ठुकराई पाकिस्तान और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की बड़ी मांग, भारत के साथ खेलने को तड़प रहे दोनों देश!
पाकिस्तान ने बदल लिया अपना फैसला
हमेशा की तरह पाकिस्तान ने एक बार फिर से सरेंडर करने का फैसला किया है. हालांकि इसके लिए वो अलग कारण देते हुए नजर आ रहे हैं. पाकिस्तानी सरकार ने अंत में फैसला बदलने का ऐलान करते हुए कहा, ‘कई देशों की बातचीत में मिले नतीजों और दोस्त देशों की रिक्वेस्ट को देखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान की नेशनल क्रिकेट टीम को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपने तय मैच के लिए 15 फरवरी, 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है.’
ये भी पढ़ें: कंफर्म! T20 World Cup 2026 में होगा IND vs PAK मैच, लंबे ड्रामे के बाद पाकिस्तान राजी
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
2 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines