हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीच सीजन क्यों संजू सैमसन ने छोड़ा टीम का साथ? कारण जानकर आप भी करेंगे सैल्यूट  

Sanju Samson अपने बड़े भाई की कप्तानी में केरल क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आ रहे थे। जहां पर उन्होंने बीच सीजन ही अब टीम का साथ छोड़ दिया है। कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए सैमसन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन लंबे समय के बाद इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो टीम इंडिया के लिए एशिया कप 2025 में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले संजू अपने बड़े भाई की कप्तानी में केरल क्रिकेट लीग में खेलते हुए नजर आ रहे थे। जहां पर उन्होंने बीच सीजन ही अब टीम का साथ छोड़ दिया है। कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए सैमसन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया था। 

संजू सैमसन ने छोड़ दिया टीम का साथ 

केरल क्रिकेट लीग 2025 में संजू सैमसन कोच्चि ब्लू टाइगर्स टीम के लिए खेल रहे थे। जहां पर उन्होंने बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि लीग स्टेज पर ही संजू ने अब टीम का साथ छोड़ दिया है। दरअसल खबरों के मुताबिक टीम इंडिया एशिया कप 2025 के लिए 4 सितंबर को दुबई रवाना होगी। ऐसे में संजू 2 दिन का समय घर वालों के साथ बिताकर दुबई रवाना हो जाएंगे। इंग्लिश टीम के खिलाफ पिछली सीरीज में सैमसन ने बल्ले के साथ निराश किया था। ऐसे में वो अब फिर से कमाल का प्रदर्शन करके टीम में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेंगे। 

कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए सैमसन ने मचाया था धमाल 

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स के लिए 6 मैचों की 5 पारियों में 73.60 की औसत से 368 रन बनाए हैं। इस दौरान सैमसन का स्ट्राइक रेट 186.80 का रहा है। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 24 चौके और 30 गगनचुंबी छक्के भी जड़े हैं। सैमसन ने इस टूर्नामेंट में 1 शतक और 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। अब संजू इसी फॉर्म को ही एशिया कप 2025 में भी जारी रखने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। सैमसन पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलकर सुपरस्टार बन सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 4.75 करोड़ लेने के बाद भी क्यों युजवेंद्र चहल के पीछे पड़ी हैं धनश्री वर्मा? बार-बार किया यूजी का जिक्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola