
4.75 करोड़ लेने के बाद भी क्यों युजवेंद्र चहल के पीछे पड़ी हैं धनश्री वर्मा? बार-बार किया यूजी का जिक्र
Written By Aditya

Written By Aditya
Yuzvendra chahal and Dhanashree Verma: भारतीय टीम के स्टार युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने आईपीएल 2025 से पहले तलाक ले लिया था। उस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर इशारों-इशारों में कई आरोप भी लगाए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनश्री ने एलिमनी के रूप में 4.75 करोड़ रुपये भी लिए थे। हालांकि तलाक के बाद भी वो चहल का पीछा नहीं छोड़ रही है। हाल फिलहाल में उन्होंने कई बार भारतीय स्टार चहल का अलग-अलग शो में जिक्र किया है।
फराह खान के शो में पहले धनश्री ने युजवेंद्र चहल के साथ अपने रिश्ते का जिक्र किया। उसके बाद एक नए शो के दौरान भी वर्मा ने चहल पर इशारों-इशारों में तंज कसा। उस शो में उन्होंने कहा कि अब अपने घर में सभी स्पोर्ट्स चैनल बंद कर दिए हैं। फैंस का मानना है कि ये उन्होंने यूजी पर तंज कसा है। चहल के साथ शादी के दौरान वर्मा को कई बार आईपीएल के दौरान स्टेडियम में देखा गया था। फिलहाल तो धनश्री म्यूजिक वीडियो में ही नजर आ रही है। इस मामले की ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: