हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टेस्ट मैच सिर्फ 4 दिन का ही क्यों हो रहा है? ICC का एक नियम जिसके बारे में नहीं जानते ज्यादा लोग

IRE vs NZ Test: न्यूजीलैंड की टीम पहली बार क्रिकेट इतिहास में आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. दोनों टीमों के बीच ऐतिहासिक टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है. ये मुकाबला 5 दिनों का नहीं बल्कि केवल 4 दिनों का ही होगा. ऐसा क्यों है आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

IRE vs NZ Test: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों आयरलैंड के दौरे पर है जहां एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. 27 मई को इस मैच की शुरुआत हो चुकी है. दोनों टीमों के बीच क्रिकेट इतिहास में पहली बार कोई टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड की टीम इस मैच में टॉम लैथम की कप्तानी में उतर रही है तो वहीं आयरलैंड की कप्तानी एंड्रयू बालबर्नी के हाथों में है. इस दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे इस मैच को ऐतिहासिक क्यों कहा जा रहा है. आइए आपको बताते हैं. 

IRE vs NZ टेस्ट ऐतिहासिक क्यों?

आयरलैंड और न्यूजीलैंड की टीम पहली बार टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच खेलने के लिए उतरे हैं. रेड बॉल क्रिकेट में इससे पहले दोनों टीमें कभी भी आमने-सामने नहीं आई थीं. इस मैच में सबसे खास बात ये है कि ये टेस्ट मुकाबला महज 4 दिनों का ही होगा. आमतौर पर सभी टीमों के बीच टेस्ट मुकाबला 5 दिनों का खेला जाता है. ऐसे में अब हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि ये मैच सिर्फ 4 दिन का ही क्यों है. साथ ही 5 दिन और 4 दिन के टेस्ट मैच में अंतर क्या है.

सिर्फ 4 दिन का ही क्यों हो रहा टेस्ट मैच?

आईसीसी की तरफ से 4 दिन के टेस्ट मैच खेलने की अनुमति है. साल 2017 में आईसीसी की तरफ से चार दिवसीय टेस्ट मैच खेलने की परमिशन दी थी. इसके पीछे का कारण ये था कि छोटे देशों के क्रिकेट बोर्ड भी बिना किसी आर्थिक बोझ के टेस्ट मैच का आयोजन कर सकें. इसी के चलते आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा ये मुकाबला महज 4 दिनों का ही है. इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 3 दिवसीय टेस्ट मैच साल 2018 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा. आयरलैंड की टीम इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ चार दिवसीय टेस्ट मैच खेल चुकी है. 

विज्ञापन

4 और 5 दिन के टेस्ट मैच में क्या अंतर?

4 दिन और 5 दिन वाले टेस्ट मैचों में ज्यादा कोई अंतर नहीं होता है. 5 दिन के टेस्ट मैच में एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं तो वहीं 4 दिन के टेस्ट मैच में 98 ओवर फेंके जाने का नियम होता है. इसी के साथ अगर कोई टीम दूसरी टीम को फॉलोऑन खिलाना चाहती है तो 200 रन की बढ़त की जगह 150 रन की बढ़त जरूरी होती है.

ये भी पढ़िए- SRH vs RR: मुल्लांपुर में आया वैभव सूर्यवंशी का तूफान, गगनचुंबी छक्के जड़ चकनाचूर किया क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola