दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन पहले बल्लेबाजी कर रही है. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और दोहरा शतक जमाया. साउथ जोन का कोई भी गेंदबाज ईशान को आउट नहीं कर सका. ईशान ने 250 रन बनाए. हालांकि वह बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए, जबकि उन्हें कोई चोट भी नहीं लगी थी.
ईशान किशन ने क्यों छोड़ा मैदान?
250 रन बनाकर आमतौर से कोई भी बल्लेबाज अपना तिहरा शतक पूरा करना चाहता है. लेकिन ईशान ने 250 रन बनाने के बाद मैदान छोड़ने का फैसला किया, जबकि वह ना तो आउट हुए और ना उन्हें चोट लगी. इसकी वजह है चेन्नई की गर्मी, जहां पर दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ईशान किशन को काफी ज्यादा पसीना आया और जब वह 250 के स्कोर पर पहुंचे तो उन्हें चक्कर भी आया. इसके बाद तुरंत फिजियो को बुलाया गया और ईशान ने मैदान छोड़ने का फैसला किया.
---विज्ञापन---
ईशान ने केवल 71 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया था. इसके अलावा उन्होंने 118 गेंदों में शतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्होंने खेल के दूसरे दिन बल्लेबाजी की और 204 गेंदों में अपने 150 रन पूरे कर लिए. इसके बाद ईशान ने 270 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया. इसके बाद उन्होंने 300 गेंदों में 250 रन बनाए और पवेलियन जाने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं 21 साल के विस्फोटक बल्लेबाज कुमार कुशाग्र? जिन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में शतक ठोक लूटी महफिल
---विज्ञापन---
ईशान ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी से महफिल लूटी और भारतीय टेस्ट टीम में वापसी का दावा भी ठोक दिया. उन्होंने 301 गेंदों में 250 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 27 चौके और 7 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 83.06 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और रिटायर्ड हर्ट हुए.
ऐसा है मैच का हाल
143 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और ईस्ट जोन ने 6 विकेट के नुकसान पर 646 रन बना दिए हैं. ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. इसके अलावा शिखर मोहन ने 120 गेंदों में 85 रन बनाए. इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली.
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final: ईशान किशन के बाद कुमार कुशाग्र ने लगाया शतक
साउथ जोन की ओर से कोई भी बल्लेबाजी बड़ी पारी नहीं खेल सका. त्रिपुरना विजय ने 15 ओवर में 58 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि चामा वी मिलिंद ने 18 ओवर में 81 रन खर्च कर 2 विकेट लिया. मोहम्मद सिराज खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 22 ओवर में 122 रन खर्च कर एक भी विकेट नहीं लिया.
---विज्ञापन---