सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को क्यों बनाया गया उपकप्तान? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान!

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हुआ है. वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान नियुक्त किया गया है और इस बात से कई लोग हैरान हैं. आइए जानते हैं कि मात्र 15 साल की उम्र में वैभव को यह जिम्मेदारी क्यों मिली.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच? (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों में से एक बन गए हैं. वैभव ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया. हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन के स्क्वाड का ऐलान हुआ है. ईशान किशन को कप्तान नियुक्त किया गया है, वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान बनाए गए हैं. टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं, जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती थी लेकिन वैभव सूर्यवंशी पर सिलेक्टर्स ने भरोसा किया. इसके पीछे एक बड़ी वजह है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी क्यों बने ईस्ट जोन के उपकप्तान?

ईस्ट जोन सिलेक्शन समिति की CAB क्लब हाउस में बैठकर हुई थी. इसी बीच चयनकर्ताओं ने ईस्ट जोन की टीम चुनी, जिसमें बंगाल और झारखंड के ज्यादातर खिलाड़ी शामिल थे. बिहार से सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही स्क्वाड में जगह बना पाए. टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, अनुकूल रॉय समेत कई अनुभवी घरेलू खिलाड़ी हैं. इसके बावजूद वैभव को उपकप्तान नियुक्त किया गया.

विज्ञापन

यह फैसला कई सारे फैंस को हैरान कर गया है. हालांकि, बिहार क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को सिर्फ 15 साल की उम्र में उपकप्तान बनाने के पीछे का कारण बताया. उन्होंने कहा, ‘इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी का ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान बनना बिहार के लिए गर्व की बात है. अपने प्रदर्शन और परिपक्वता के माध्यम से सूर्यवंशी ने चयनकर्ताओं का विश्वास जीता.’

विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को एक ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रूप में देख रहे हैं. वैभव ने सीमित ओवरों के खेल में लगातार रनों की बारिश की है. अब उन्हें चयनकर्ता रेड बॉल क्रिकेट में भी प्रमोट करना चाहते हैं. इस वजह से उन्हें 15 साल की उम्र में उपकप्तान बनाया गया.

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ