Who is Uday Saharan, U19 World Cup Century: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर सिक्स का अपना दूसरा मुकाबला टीम इंडिया नेपाल के खिलाफ खेलने उतरी। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान उदय सहारन ने शतक लगाया। उनके साथ सचिन धास ने भी शतकीय पारी खेली। लेकिन इस बीच उदय सहारन का शतक इसलिए चर्चा का विषय रहा क्योंकि उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि सिर्फ विराट कोहली ही नहीं उदय ने उन्मुक्त चंद, यश धुल समेत विराट की बराबरी की। वह अंडर 19 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले चौथे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले सिर्फ तीन कप्तानों ने ही ऐसा किया था। अब वह ऐसे चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं।
उदय सहारन बने शतक लगाने वाले चौथे कप्तान
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले उदय सहारन इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले 2004 में विराट कोहली, 2012 में उन्मुक्त चंद और 2022 में यश धुल ने ऐसा किया था। जबकि इस वर्ल्ड कप में वह शतक लगाने वाले तीसरे और सचिन धास चौथे भारतीय बने। नेपाल के खिलाफ उदय ने 107 गेंदों पर 100 रन की पारी खेली। जबकि सचिन ने 101 गेंद पर 116 रन ठोक दिए। अब आपको बताते हैं कि उदय सहारन आखिर हैं कौन?
कौन हैं उदय सहारन?
उदय सहारन का जन्म 8 सितंबर 2004 को राजस्थान के गंगानगर में हुआ था। उनका पूरा नाम उदय प्रताप सहारन है। उन्होंने 19 वर्ष की उम्र में भारत की अंडर 19 टीम की कमान संभाली है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 12 यूथ वनडे में करीब 50 की औसत से 11 पारियों में 505 रन बनाए हैं। उनके नाम दो शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्होंने दो अर्धशतक बांग्लादेश और आयरलैंड के खिलाफ लगाए थे। अब उन्होंने एक शतक भी जड़ दिया है।
उदय के पिता का नाम संजीव प्रताप है जो पेशे से एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। उदय सहारन के पिता को भी क्रिकेट से बचपन से लगाव था। लेकिन कुछ बंदिशों के कारण वह खुद को आगे नहीं बढ़ा पाए। लेकिन उदय के अंदर उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट की प्रतिभा को पहचान लिया। इसके बाद 13-14 साल की उम्र में उन्होंने उदय को घर से दूर पंजाब भेजा। पंजाब में उन्होंने भटिंडा की टीम के लिए अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 में खेला। फिर 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए वह बतौर रिजर्व प्लेयर चुने गए। उस वर्ल्ड कप को टीम इंडिया ने यश धुल की कप्तानी में जीता था। पर उन्हें मौका नहीं मिल पाया और अब इस साल वह टीम के कप्तान हैं।
भारत के लिए वर्ल्ड कप में 5 शतक
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत की तरफ से 5 शतक लग चुके हैं। इसमें दो शतक मुशीर खान ने लगाए। वहीं एक-एक शतक अर्शिन कुलकर्णी, उदय सहारन और सचिन धास ने लगाया। यह एक वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक भी हैं। इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में यश धुल, अंगकृष रघुवंशी और राज अंगद बावा ने शतक लगाए थे।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: कौन हैं Shoaib Bashir, जिनकी फिरकी में फंसे रोहित शर्मा; पाकिस्तान से भी है कनेक्शन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने की सुनील गावस्कर की बराबरी, पहले दिन ही बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines