हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं साईराज बहुतुले जिन्हें मिलेगा टीम इंडिया की स्पिन को निखारने का काम! महज खेले हैं 10 इंटरनेशनल मैच 

Who is Sairaj Bahutule: टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में एक नए मेंबर की एंट्री हो सकती है. .सामने आ रही जानकारी के अनुसार गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सिफारिश की है साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जाए. उन्हें जल्द ही नियुक्त भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

Who is Sairaj Bahutule: टीम इंडिया में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम के साथ एक जादुई स्पिन गेंदबाज जुड़ सकता है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जा सकता है. इस रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि गौतम गंभीर की तरफ से इसको लेकर बोर्ड से सिफारिश की गई है. बहुतुले के टीम के साथ जुड़ने से स्पिन डिपार्टमेंट को निखारने में काफी मदद मिलेगी. उनका अनुभव टीम के स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होगा.

कैसा रहा साईराज बहुतुले का इंटरनेशनल करियर?

क्रिकबज के हवाले से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार गौतम गंभीर टीम की स्पिन गेंदबाजी को लेकर चिंतित हैं. ऐसे में उन्होंने बोर्ड से साईराज बहुतुले को स्टाफ में जोड़ने की सिफारिश की है. बहुतुले के अनुभव की बात करें तो वो एनसीए में वीवीएस लक्ष्मण के साथ लंबे समय से काम कर रहे हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ भी उनको  सपोर्ट स्टाफ में शामिल करने की सिफारिश कर चुके हैं. उन्होंने अपने क्रिकेटिंग करियर में टीम इंडिया के लिए 10 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 2 टेस्ट और 8 वनडे हैं. फिलहाल वो आईपीएल में पंजाब किंग्स के साथ जुड़े हुए हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने फर्स्ट क्लास करियर में 188 मैचों में 630 विकेट हासिल किए हैं.

गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया का कोचिंग स्टाफ

बीसीसीआई की तरफ से अगर साईराज बहुतुले को टीम इंडिया का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया जाता है तो इससे टीम की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी. अभी टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में कई बड़े नाम शामिल हैं. बल्लेबाजी कोच के तौर पर सितांशु कोटक, तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल, सहायक कोच के रूप में रेयान टेन डेशकाटे तो वहीं फील्डिंग कोच टी दिलीप टीम का हिस्सा हैं. बीते कुछ समय में देखा गया है कि टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है. इसी के चलते 2 बार टीम को अपने ही घर में टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: अर्शदीप सिंह पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, अब नहीं कर पाएंगे ब्लॉगिंग, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola