नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी मिचेल मार्श शादी के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। कुछ दिनों बाद वह इंडिया लौटेंगे और कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेलते दिखेंगे। वह गर्लफ्रैंड ग्रेटा मैक से शादी करने जा रहे हैं। मार्श ने मैक से लगभग दो साल पहले सगाई की थी। आखिरकार अब वह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ग्रेटा मैक कौन हैं और क्या करती हैं? आइए जानते हैं…
‘द फार्म मार्गरेट रिवर’ कंपनी की को-डायरेक्टर हैं ग्रेटा मैक
मिचेल मार्श की मंगेतर ग्रेटा मैक ‘द फार्म मार्गरेट रिवर’ कंपनी की को-डायरेक्टर हैं। वह अपने परिवार का बिजनेस चलाती हैं। मैक वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएट हैं और उन्हें मैनेजमेंट फील्ड में काफी अनुभव है। उन्होंने मोंटाना स्टेट यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम भी पूरा किया।
और पढ़िए – निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, ये बल्लेबाज भी नहीं है पीछे, देखिए आंकड़े
Mitchell Marsh girlfriend Greta Mack
रमाडा इको बीच रिजॉर्ट में कर चुकी हैं काम
ग्रेटा मैक ने फरवरी से मार्च 2017 तक रमाडा इको बीच रिजॉर्ट में एक डिजिटल मार्केटिंग इंटर्न के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने नवंबर 2012 से अप्रैल 2018 तक रॉन मैक मशीनरी में रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग कॉर्डिनेटर के रूप में भी काम किया। द फ्रीडम फाउंड्री पीटीई लिमिटेड में कॉर्डिनेटर और इको स्ट्रक्चर्स ऑस्ट्रेलिया लिमिटेड में डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट व ब्रांड मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर 2018 से दिसंबर 2020 तक इको बीच रिजॉर्ट में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर के रूप में भी काम किया है।
और पढ़िए – IPL 2023: रिंकू सिंह ने मारे छक्के पे छक्के, वहीं जब सुबह पिता सिलेंडर टेम्पो लेकर निकले, जानिए फिर क्या हुआ
आर्टिस्ट और एग्रीकल्चरिस्ट का मंच
जनवरी 2017 से अब तक ग्रेटा मैक द फार्म मार्गरेट रिवर के को डायरेक्टर का पद संभाल रही हैं। यह आर्ट्स, वाइन ग्रोइंग, सर्फिंग और आइसोलेटेड नेचुरल ब्यूटी में रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है जहां वे एग्रीकल्चर साइंस और विजुअल आर्ट्स को शामिल करते हैं। इसके जरिए वे आर्टिस्ट और एग्रीकल्चरिस्ट को एक साथ एक मंच पर लाते हैं। मिचेल मार्श और ग्रेटा मैक करीब दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। काफी समय तक एक साथ रहने के बाद कपल ने 11 सितंबर 2021 को सगाई की और करीब एक साल तक साथ रहे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines