Who Is Kartik Yadav: रणजी ट्रॉफी 2026-27 में इस बार बड़े रिकॉर्ड कायम हो रहे हैं. युवा बल्लेबाज खूब रन बना रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. इस बीच 20 साल के यूपी के स्पिन गेंदबाज कार्तिक यादव खूब चर्चा में आ गए हैं. वो मौजूदा समय में रणजी ट्रॉफी 2026-27 के टॉप विकेट-टेकर बने हुए हैं. हर तरफ वो छाए हुए हैं. उन्हें खेलना भी काफी मुश्किल हो रहा है. अकेले दम पर उन्होंने यूपी को तगड़ी सफलता दिलाई है. आइए आपको कार्तिक के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं.
कौन हैं कार्तिक यादव?
प्रयागराज के शांतिपुरम, फाफामऊ निवासी कार्तिक यादव ने फिरकी गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में हलचल पैदा कर दी. कार्तिक के पिता सुरेश सिंह यादव सीआरपीएफ में जॉब करते हैं. उनकी माता सरिता यादव गृहणी हैं. कार्तिक के बड़े भाई डॉक्टर हैं. कार्तिक ने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में एनआईएस कोच अमित पाल ने शुरुआत में उन्हें क्रिकेट की ट्रेनिंग दी. उनके नेतृत्व में कार्तिक ने गेंदबाजी की बारीकियां सीखीं. कार्तिक के पिता चाहते थे कि वो क्रिकेट छोड़कर पढ़ाई करें. हालांकि कार्तिक की मेहनत ने सबकुछ बदल दिया. इसके बाद उनके पिता ने भी उन्हें सपोर्ट किया. इसका नतीजा आज सभी के सामने है.
ये भी पढ़ें: 4 मैचों में लगातार 4 शतक, 522 रन… SRH के बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने Ranji Trophy में मचाया तहलका
पहली बार चर्चा में कब आए थे?
कार्तिक यादव दो साल पहले चर्चा में आए थे. कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच था. वहां पर यादव नेट बॉलर के रूप में मौजूद थे. उन्होंने नेट्स में विराट कोहली को बोल्ड किया था. वहां से उन्हें थोड़ा पहचान मिली. कार्तिक ने इसके बाद यूपी टी-20 लीग में भी तगड़ी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया. यूपी टी-20 लीग के दौरान कार्तिक ने क्रिकइंफो को अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर उन्होंने कहा था कि नेट पर विराट को आउट करना उनके लिए लाइफटाइम मेमोरी है. वैसे कार्तिक क्रिकेट में रवींद्र जडेजा को अपना आइडल मानते हैं. वो जडेजा जैसा ही ऑलराउंडर बनना चाहते हैं. हालांकि वो फील्ड में हार्दिक पांड्या की तरह एग्रेसन के साथ उतरना पसंद करते हैं.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 में प्रदर्शन
कार्तिक यादव ने पिछले साल यूपी के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. पहले ही मैच में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ पांच विकेट लिए थे. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में तो उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खूब वाहवाही लूट ली है. वो 4 मैचों में 27 विकेट ले चुके हैं. तीन बार वो पांच और उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. बिहार के खिलाफ उन्होंने छह विकेट लिए थे. उनकी वजह से ही बिहार को करारी हार का सामना करना पड़ा था. बड़ौदा और गोवा के खिलाफ भी कार्तिक ने 5-5 विकेट अपने नाम किए. वो अभी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- 11 चौके, 4 छक्के… CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक, रणजी में केरल के खिलाफ मचाया कोहराम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
14 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
18 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines