Duleep Trophy 2026: भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. जिसके बाद 23 अगस्त से बीसीसीआई दलीप ट्रॉफी का आयोजन करने वाली है. जिसके कारण ही इस बार दलीप ट्रॉफी में टीम इंडिया के सुपरस्टार नहीं खेलने वाले हैं. इन्हीं कारणों से दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्तानी इस बार शुभमन गिल की जगह कन्हैया वधावन को सौंपी गई है. जहां पर कई स्टार खिलाड़ी उनकी कप्तानी में खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
कौन हैं नॉर्थ जोन के कप्तान कन्हैया वधावन?
नॉर्थ जोन के नए कप्तान कन्हैया वधावन के बारे में सभी जानना चाहते हैं. कन्हैया जम्मू और कश्मीर के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनाने में बड़ी अहम भूमिका निभाई थी. कन्हैया पिछली बार भी नॉर्थ जोन की टीम का हिस्सा थे. कन्हैया ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 16 मैच में उन्होंने 40.13 की औसत से 883 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी बनाए हैं. कन्हैया ने हालांकि पिछली बार दलीप ट्रॉफी में 3 पारियों में 99 रन ही बनाए थे.
ऐसे में वो इस बार खुद को बतौर कप्तान भी साबित करना चाहेंगे. कन्हैया की इस टीम में अब्दुल समद, आयुष बदोनी, अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज जैसे स्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. ऐसे में मैदान पर कन्हैया को उन्हें मैनेज भी करना होगा. अन्य टीमों में ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा जैसे स्टार कप्तान नजर आ रहे हैं. कन्हैया के ऊपर भी बड़ा दबाव नजर आ रहा है. फिलहाल नॉर्थ जोन की टीम सबसे ज्यादा कमजोर नजर आ रही है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा बदलाव, लगातार खराब बल्लेबाजी के बीच PCB ने लिया अहम फैसला
नॉर्थ जोन टीम का स्क्वाड
कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधू, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप.
ये भी पढ़ें: ICC ने इस क्रिकेटर पर लगाया 8 साल का बैन, मैच फिक्सिंग के मामले में लिया बड़ा एक्शन
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines