पाकिस्तान क्रिकेट में फिर हुआ बड़ा बदलाव, लगातार खराब बल्लेबाजी के बीच PCB ने लिया अहम फैसला

Pakistan Cricket Team: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब बल्लेबाजी से जूझ रही पाकिस्तानी टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन के बीच PCB ने के लिए एक नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है.

Pakistan Cricket Team (PIC Credit -AI)

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान की 9वें नंबर पर पहुंची (PIC Credit -AI)

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में फिर से बड़ा बदलाव देखने को मिला है. वेस्टइंडीज दौरे पर खराब प्रदर्शन से जूझ रही पाकिस्तान की टीम पहला मुकाबला गंवाने के बाद दूसरे टेस्ट में भी संघर्ष करती नजर आ रही है. लगातार खराब बल्लेबाजी के बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नया बैटिंग कोच नियुक्त करने का फैसला किया है. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर माइक स्मिथ को पाकिस्तानी टीम का नया बल्लेबाजी कोच बनाया गया है.

विज्ञापन

पाकिस्तान के नए बैटिंग कोच बने माइक स्मिथ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने साउथ अफ्रीका के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर माइक स्मिथ को नेशनल टीम का नया बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. स्मिथ भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पाए हों, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बतौर कोच उनका अनुभव काफी शानदार रहा है. उन्होंने कई टी20 टीमों के साथ काम किया है और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में भी विभिन्न फ्रेंचाइजी से जुड़े रहे हैं.

विज्ञापन

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से माइक स्मिथ को शॉर्टलिस्ट करने के बाद उनके साथ मौखिक सहमति बना ली है. पीसीबी के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड लंबे समय के लिए बल्लेबाजी कोच नियुक्त करना चाहता था, जिसके लिए सार्वजनिक विज्ञापन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे.

इंग्लैंड दौरे से संभालेंगे जिम्मेदारी

बता दें कि, माइक स्मिथ वेस्टइंडीज दौरे के दौरान टीम से नहीं जुड़ेंगे. वह 19 अगस्त से शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पाकिस्तान टीम के बतौर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. वह असद शफीक की जगह लेंगे, जो फिलहाल अंतरिम बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे हैं और पाकिस्तान की चयन समिति के सदस्य भी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL: बुमराह के बाहर होने से बढ़ी गिल-गंभीर की टेंशन! टीम इंडिया की प्लेइंग XI में होंगे बड़े बदलाव?

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान का खराब प्रदर्शन

पिछले कुछ समय से पाकिस्तान की बल्लेबाजी का स्तर लगातार गिरता जा रहा है. टीम को पहले अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी, जिसके बाद बांग्लादेश में भी उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की कमजोर बल्लेबाजी इन दोनों सीरीज में हार की सबसे बड़ी वजहों में से एक रही.

वहीं, बाबर आजम की कप्तानी में भी पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. वेस्टइंडीज के खिलाफ त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट में भी पाकिस्तानी बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब पीसीबी ने बल्लेबाजी विभाग को मजबूत करने का फैसला किया है. इंग्लैंड दौरे से माइक स्मिथ पाकिस्तान टीम के नए बल्लेबाजी कोच के रूप में काम करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ