हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव? जिन्हें ICC चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी में एसोसिएट मेंबर का मिला पद

Abhiram Singh Yadav: अभिराम सिंह यादव को आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) में एसोसिएट मेंबर के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है. अभिराम सिंह ने जय शाह की तारीफ की है और उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है.

विज्ञापन
जय शाह के साथ अभिराम सिंह यादव/ Image Source: ANI

Abhiram Singh Yadav: आईसीसी ने इंडोनेशिया के अभिराम सिंह यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें आईसीसी चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (सीईसी) में एसोसिएट मेंबर के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया है. वह इंडोनेशिया क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन के रूप में भी काम करते हैं. हालांकि अब उन्हें आईसीसी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. वह आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ मिलकर काम करेंगे. उन्होंने जय शाह के साथ काम करने को लेकर भी बेताबी दिखाई है.

गुरुमूर्ति पलानी की जगह पर हुए शामिल

अभिराम सिंह यादव गुरुमुर्ति पलानी के स्थान पर चुने गए हैं. अभिराम ऑनलाइन चुनाव में मैदान में उतरे थे. उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारा गोमरसाल और जर्मनी के ड्यूशर क्रिकेट बुंड के उपाध्यक्ष विग्नेश शंकरन सहित अन्य उम्मीदवारों को हराया है. उन्हें 43 वोटों में से कुल 30 वोट मिले. यानी करीब 70 फीसदी वोट उन्होंने हासिल किए. अब वह आईसीसी में बड़े पद पर काम करेंगे और एसोसिएट देशों के क्रिकेट विकास में अहम भूमिका निभाएंगे.

जय शाह के साथ काम करने की जताई इच्छा

अभिराम सिंह यादव ने नई जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि वह आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि मेरा मकसद सभी को साथ लेकर चलना है और क्रिकेट के विजन को बदलना है और उम्मीदों पर खरा उतरना है, जिसकी जिम्मेदारी उन्हें जय शाह ने दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को मिलेगा नया T20I कप्तान? माइक हेसन ने बताया सलमान आगा के रिप्लेसमेंट का नाम

जय शाह को लेकर अभिराम सिंह ने कहा कि उनके लिए मेरे मन में काफी सम्मान है. जय शाह ने क्रिकेट में जो लीडरशिप, एनर्जी और एम्बिशन लाए हैं, वह काबिले तारीफ है. हमारे खेल को अपनी पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़ते हुए मार्केट और नई पीढ़ियों को अपनाना चाहिए. उन्होंने महिलाओं की क्रिकेट पर भी बात की और कहा कि हमें महिला क्रिकेट को तेजी से ग्रोथ करना चाहिए और उनके लिए मेंबरशिप के मौके बनाने चाहिए. जय शाह ने एसोसिएट मेंबर्स देशों के लिए भी शानदार काम किया है. उनका आईसीसी में होना काफी मायने रखता है. जय शाह की वजह से उभरते क्रिकेट देशों को भरोसा मिलता है.

विज्ञापन

हाल ही में आईसीसी ने तवेंगवा मुकुहलानी को बनाया था उपाध्यक्ष

आईसीसी ने 17 सितंबर को अपने नए उपाध्यक्ष का ऐलान करते हुए तवेंगवा मुकुहलानी को जिम्मेदारी दी थी. वह जिम्बाब्वे के रहने वाले हैं और इस पद पर काम करने वाले पहले जिम्बाब्वेवासी बने हैं. उनकी नियुक्ति के बाद जय शाह ने भी तवेंगवा मुकुहलानी को बधाई दी थी.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola