Most runs in the World Cup: आईसीसी विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना हर खिलाड़ी का सपना होता है। वनडे विश्व कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। एक विश्व कप सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, लेकिन क्या आपको पता है कि अभी तक खेले गए कुल विश्व कप मैचों में किन भारतीय बल्लेबाजों ने सबसे अधिक रन बनाए हैं। आज हम आपको भारत के टॉप 5 खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं, जिन्होंने वनडे विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाए हैं।
सचिन ने बनाए हैं सबसे अधिक रन
सभी विश्व कप मैचों को मिलाकर सबसे अधिक रन बनाने के मामले में भी सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। सचिन ने 1992 से 2011 तक कुल 45 मुकाबले खेले हैं, इन मैचों में सचिन ने 2278 रन बनाए हैं। इस दौरान सचिन ने 56.95 की औसत से रन बनाए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली हैं। विराट ने विश्व में खेले गए कुल 26 मैचों में 46.81 की औसत से 1030 रन बनाए हैं। तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 21 मैचों में 55.88 की औसत से कुल 1006 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: विश्व कप से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की मस्ती, हैदराबाद में किया डिनर, PCB ने जारी किया वीडियो
रोहित शर्मा का औसत सचिन से बेहतर
इस सूची में चौथे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 17 सिर्फ मैचों में 65.20 की औसत से कुल 978 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अभी तक सिर्फ दो ही वर्ल्ड कप सीजन खेले हैं, लेकिन फिर भी उन्होंने शानदार 978 रन बना लिए हैं। वहीं, इस सूची में पांचवें स्थान पर राहुल द्रविड़ हैं, जिन्होंने अभी तक खेले गए कुल 22 मैचों में 61.42 की औसत से कुल 860 रन बनाए हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा के रनों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है, ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि क्या इस सीजन रोहित शर्मा सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ देते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines