IND vs ZIM: टीम इंडिया लंबे समय के बाद जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है. ये 3 मैचों की सीरीज जुलाई में होने वाली है. जिसके लिए जल्द ही टीम इंडिया का ऐलान भी किया जा सकता है. इस सीरीज में भी बीसीसीआई मुख्य टीम को ही खेलने के लिए भेज सकती है. आयरलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी-20 सीरीज में खेलने वाली टीम को ही बीसीसीआई जिम्बाब्वे के खिलाफ भेज सकती है. ऐसे में फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि किस चैनल पर ये सीरीज देख सकते है?
कहां पर देखें पाएंगे IND vs ZIM के बीच टी-20 सीरीज?
जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया को होस्ट करने वाली है. ये सीरीज 23 से 26 जुलाई के बीच होने वाली है. इस सीरीज से जुड़े सबसे बड़ा सवाल का जवाब मिल गया है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली इस सीरीज को फैंस जी समूह के नए टीवी चैनल यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. भारत में डिजिटल की बात करें तो फैंस इन 3 टी-20 मैच को फैनकोड पर देख सकते हैं. यूनाइट8 स्पोर्ट्स को हाल में ही जी समूह ने शुरू किया है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का प्रसारण भी इस इस चैनल पर होने वाला है. क्रिकेट की बात करें तो ये चैनल अब पहली बार टीम इंडिया का मुकाबला दिखाने वाला है. इस फैसले से फिलहाल जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका में भी दिखा क्रेज, युवा स्टार को होटल में फैंस ने घेरा
बड़ी सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने लिया फैसला
इस बड़े फैसले के बारे में बात करते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तावेंग्वा मुकुहलानी ने कहा, ‘जिम्बाब्वे में भारत का स्वागत करना हमेशा एक विशेष अवसर होता है, और जी और फैनकोड के संयुक्त प्रसारण नेटवर्क के साथ यह दौरा और भी बड़ा होने का वादा करता है. हम कुछ समय से फैनकोड के साथ काम कर रहे हैं और इस प्रमुख सीरीज के लिए उस साझेदारी को जारी रखने से हमें खुशी हो रही है. ‘यूनाइट8 स्पोर्ट्स’ का टीवी प्रसारण के रूप में जुड़ना जिम्बाब्वे क्रिकेट के प्रति बढ़ती दीवानगी का प्रमाण है. हमें खचाखच भरे स्टेडियम और फुल स्क्रीन की उम्मीद है.’
ये भी पढ़ें: IND vs AFG: हार्दिक-विराट के बिना ऐसी नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! ये खिलाड़ी लेगा कोहली की जगह?
संबंधित खबरें
पूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
9 mins agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
21 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
1 hr ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines