हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बड़े टूर्नामेंट से पहले कहां और किसके साथ अभ्यास कर रहे हैं वैभव सूर्यवंशी? कब खेलेंगे अगला मुकाबला!

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी क्या कर रहे हैं. ये सभी फैंस हर दिन जानना चाहते हैं. सूर्यवंशी से जुड़ी हर जानकारी अब फैंस के लिए अहम हो गई है. इस 15 साल के स्टार बल्लेबाज को जल्द ही फैंस दोबारा मैदान में देखना चाहते हैं.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अगला मैच? (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: जिम्बाब्वे दौरे के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी मैदान पर नहीं नजर आए हैं. हाल में ही उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. जो फिलहाल चर्चा का विषय भी बना हुआ है. फैंस इस 15 वर्षीय स्टार को दोबारा मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हैं. ऐसे में वो जानना चाहते हैं कि कब वो मैदान पर कमबैक करेंगे. इसके अलावा फैंस जानना चाहते हैं कि फिलहाल सूर्यवंशी कहां और किसके साथ अभ्यास कर रहे हैं. 

वैभव सूर्यवंशी कहां कर रहे हैं अभ्यास? 

टी-20 और लिस्ट ए में तो वैभव सूर्यवंशी ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन टेस्ट में भी सब उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं. दलीप ट्रॉफी उसके लिए बहुत ही बड़ा मौका होने वाला है. जहां पर ईस्ट जोन के उपकप्तान बने वैभव भी खुद को साबित करना चाहते हैं. जिसके लिए ही वो मौजूदा समय में नागपुर के पास तलेगांव स्थित राजस्थान रॉयल्स की एकेडमी में अभ्यास कर रहे हैं.

जहां पर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर उनकी मदद कर रहे हैं. विक्रम राठौर आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं. बता दें कि इस कैंप में सूर्यवंशी के अलावा तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, रवि सिंह और सुशांत मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. हालांकि सभी का ध्यान वैभव की तरफ ही हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL टेस्ट सीरीज से पहले आई गुड न्यूज, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वैभव को करना होगा चमत्कार  

वाइट बॉल क्रिकेट में वैभव ने खुद को मैच विनर के रूप में साबित किया है. हालांकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा नहीं है. बिहार के लिए उन्होंने 8 फर्स्ट क्लास मैच खेला है. जिसमें उन्होंने सिर्फ 17.25 की औसत से 207 रन ही बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 ही अर्धशतक देखने को मिला है. वैभव सूर्यवंशी को अब अपना ये रिकॉर्ड दलीप ट्रॉफी में बेहतर करना होगा. अगर वहां पर भी वो अपने बल्ले से रनों की बारिश करते हैं, तो भारत टेस्ट टीम के लिए भी अपना दावा ठोक देंगे. वैभव के कारण ही इस टूर्नामेंट का भी इंतजार हो रहा है. ईस्ट जोन की टीम 23 अगस्त से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी में पहला मुकाबला खेलेगी. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका में पहले दिन टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने किया निराश, दूसरे दिन करना होगा पलटवार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola