हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

कितने बजे शुरू होगा WPL 2027 का ऑक्शन? जानें टाइमिंग और LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी

WPL 2027 Auction Timing: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर यानी आज होना है. कई बड़े खिलाड़ियों पर लाखों की बोली लगने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि WPL 2027 का ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में सिर्फ 27 स्लॉट खाली हैं (Image: Instagram/wplt20)

WPL 2027 Auction Timing: वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 का ऑक्शन अब बेहद करीब है. कई बड़ी खिलाड़ियों के बीच इस नीलामी में बोली लगी थी. पिछले मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों ने कई बदलाव किए और अब WPL 2027 से पहले भी टीमें अपने स्क्वाड बेहतर करने के इरादे से नीलामी का हिस्सा बनेंगी. बता दें कि कुल 150 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी, लेकिन सिर्फ 27 स्लॉट ही खाली हैं. आइए जानते हैं कि WPL 2027 का ऑक्शन कितने बजे शुरू होगा और इसे कैसे लाइव देखा जा सकता है.

कब और कहां होगा WPL 2027 ऑक्शन?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 ऑक्शन का आयोजन 28 अक्टूबर (बुधवार) यानी आज होने वाला है. केरल राज्य के कोच्चि में स्थित ग्रैंड हयात होटल में WPL 2027 का ऑक्शन होगा.

कितने बजे शुरू होगा WPL ऑक्शन?

वुमेंस प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन आज शाम 5:30 बजे होगा. 4:30 से प्री ऑक्शन इवेंट की शुरुआत होगी. इसके बाद खिलाड़ियों पर टीमें बोली लगा सकेंगी.

विज्ञापन

कहां देख पाएंगे वुमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन?

वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर होगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी नीलामी का आनंद ले सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- तीसरे T20I में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को बैठना होगा बाहर, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

किस टीम के पास कितना पर्स?

WPL में एक टीम में कुल 18 खिलाड़ी रह सकते हैं, जिसमें 6 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. वुमेंस प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन से पहले सभी 5 टीमों ने कुल 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें 23 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे. 150 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए चुना गया है, लेकिन 27 स्लॉट ही खाली हैं. टीमों का बचा हुआ पर्स कुछ इस प्रकार है:

  • मुंबई इंडियंस: 0.9 करोड़ रुपये (6 स्लॉट खाली – 0 विदेशी स्लॉट)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.15 करोड़ रुपये (5 स्लॉट खाली – 2 विदेशी स्लॉट)
  • यूपी वॉरियर्स: 3.15 करोड़ रुपये (8 स्लॉट खाली – 3 विदेशी स्लॉट)
  • दिल्ली कैपिटल्स: 1.10 करोड़ रुपये (5 स्लॉट खाली – 1 विदेशी स्लॉट)
  • गुजरात टाइटंस: 1.25 करोड़ रुपये (3 स्लॉट खाली – 1 विदेशी स्लॉट)

WPL 2027 ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ी नजर आएंगे. सोफिया डंकली, जी कमलिनी, किरण नवगिरे और सोफी मोलिनेक्स पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. इसके अलावा स्नेह राणा, चमारी अथपाथथु, ग्रेस हैरिस, जिस जॉनसन, हीथर ग्रैहम, आशा सोभना, सैकिया इशाक और रोजमेरी मैर भी नई टीमों की तलाश में हैं. हालांकि, सभी टीमों के पास सीमित स्लॉट है. इसी वजह से देखना होगा कि किन पर फ्रेंचाइजी बोली लगाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WPL Auction 2027: 28 अक्टूबर को 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, मुंबई इंडियंस के पास बचे सबसे कम पैसे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola