हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कब होगा वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच? जानें किस टीम के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे

हाल ही में दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 1 में ईस्ट जोन ने नॉर्थ ईस्ट जोन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. ईस्ट जोन की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना डेब्यू किया. आइए आपको बताते हैं कि उनका अगला मैच अब कब होने वाला है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की टीम सेमीफाइनल में पहुंची (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल 1 में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन का मैच हुआ था. ईस्ट जोन ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कमाल किया. टीम को शानदार जीत मिली. नॉर्थ ईस्ट जोन का बुरा हाल देखने को मिला. टीम पारी और 210 रनों से हार गई. खैर ईस्ट जोन की तरफ से 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने भी डेब्यू किया. वो बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. हालांकि, उन्होंने गेंदबाजी में तहलका मचाया. क्रिकेट में सूर्यवंशी छाए हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो अगले मैच में कब और किसके खिलाफ मैदान पर उतरेंगे.

ईस्ट जोन का धमाकेदार प्रदर्शन

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. ईस्ट जोन की शुरुआत खराब रही. हालांकि मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों ने अपना कमाल दिखाया. ईस्ट जोन की टीम ने पहली पारी में 112.5 ओवरों में 467 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 42.5 ओवर खेलकर 111 रनों पर ही ऑलआउट. दूसरी पारी में फॉलोऑन खेलते हुए भी नॉर्थ ईस्ट जोन के बल्लेबाजी बहुत खराब रही. टीम 146 रन ही बना पाई. ईस्ट जोन ने पारी और 210 रनों से जबरदस्त जीत दर्ज की.

कब होगा वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच?

ईस्ट जोन ने जबरदस्त अंदाज में क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. पहला सेमीफाइनल 30 अगस्त को शुरू होगा. ईस्ट जोन की टक्कर सेंट्रल जोन से होगी. वहां पर ईस्ट जोन की तरफ से मैच खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी नज़र आएंगे. ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच सुबह 9:30 बजे ये मैच शुरू होगा. सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान भी हैं. उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है.

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में नहीं बना पाए रन

क्वार्टर फाइनल में बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी कमाल नहीं कर पाए. पहली पारी में वो 6 बॉल पर 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. उन्होंने दो चौके लगाए. गेंदबाजी में उन्होंने अपना जलवा दिखाया. नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में कप्तान ईशान किशन ने सूर्यवंशी को गेंद थमाई. वैभव ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटका दिए. उन्होंने किशन लिंगदोह और इमलीवती लेमटूर को आउट किया. वैभव ने अपने शानदार स्पेल में तीन ओवरों में ग्यारह रन दिए. अब देखना होगा कि वो सेंट्रल जोन के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में कैसा प्रदर्शन करते हैं. फैंस उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी, 1 ओवर में 2 विकेट लेकर किया कमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola