महिला एशिया कप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और खिताब जीता था. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका महिला टीम को फाइनल में 72 रनों से हराया था. हालांकि इसके बाद भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था. इससे पहले पुरुष एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार यादव ने खिताब जीतने के बाद मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी. अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने ट्रॉफी पर बड़ा अपडेट दिया है.
सैकिया ने क्या कहा?
18 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक हुई थी, जिसमें बीसीसीआई ने कई बड़े फैसले किए. बोर्ड ने घरेलू अंपायर और मैच रेफरी की फीस में इजाफा किया और आईपीएल 2027 को भव्य बनाने की बात कही. बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने ट्रॉफी को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि एशिया कप की दोनों ट्रॉफी एक दिन भारत जरूर आएगी. मैं आपको कोई फिक्स डेट नहीं बता सकता हूं. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि दोनों ट्रॉफी भारत जरूर आएगी और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई के मुख्यालय में पहुंचेंगी.
बता दें कि सैकिया ने ऐसे समय पर ये बयान दिया है, जब मोहसिन नकवी का कार्यकाल कुछ महीनों के लिए ही रह गया है. अप्रैल 2027 में नकवी का कार्यकाल बतौर एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन पद से खत्म हो रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs JPN: कब और कहां देखें भारत और जापान टी-20आई की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें सभी डिटेल्स
हमने एसीसी को पहले ही बता दिया था- सैकिया
अपनी बातचीत में सैकिया ने आगे कहा कि हमने एशियन क्रिकेट काउंसिल को पहले ही बता दिया था कि मौजूदा परिस्थितियों में भारतीय टीम ट्रॉफी वितरण समारोह में भाग नहीं लेगी. देश की भावनाओं का ख्याल रखते हुए प्रस्तावित तरीके से टीम को ट्रॉफी देना उचित नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें
भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंड शेक जारी
अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई पाकिस्तान पर सख्त है. पुरुष एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत तीन बार हुई और तीनों ही बार हैंडशेक नहीं हुआ. इसके बाद महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया और ये सिलसिला अभी भी जारी है. अब भारत और पाकिस्तान का सामना एशियन गेम्स 2026 में हो सकता है.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
43 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines