एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, गोल्ड मेडल के लिए करना होगा धमाकेदार प्रदर्शन
Asian Games 2026: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 3-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है. अब भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आने वाला है. जहां पर टीम इंडिया की नजरें गोल्ड मेडल जीतने पर है.

Asian Games 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. अब भारतीय टीम उसी कारनामे को दोहराना चाहती है. जिसके कारण ही मुख्य टीम एशियन गेम्स 2026 में खेलने जा रही है. जापान के खिलाफ टीम इंडिया 1 मुकाबला इस इवेंट के पहले खेलने वाली है. भारतीय खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म को देखें तो एशियन गेम्स 2026 में इन 5 प्लेयर्स पर नजरें रहने वाली हैं. इन खिलाड़ियों ने अफगानिस्तान के खिलाफ भी कमाल का प्रदर्शन किया है. (Pic Credit- PTI)
अभिषेक शर्मा
2 / 6सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 1 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है. अभिषेक ने इस सीरीज में तूफानी बल्लेबाजी की है. एशियन गेम्स 2026 में भी अभिषेक अपने इस फॉर्म को बरकरार रखने का पूरा प्रयास करेंगे. अभिषेक अकेले दम पर ही पूरा मैच पलट सकते हैं. जापान के छोटे ग्राउंड अभिषेक को और ज्यादा पसंद आएंगे. (Pic Credit- ANI)
ईशान किशन
3 / 6कमबैक करने के बाद से ही ईशान किशन लगातार रन बना रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान भी किशन ने बल्ले से 2 अहम पारियां खेली थी. अब वो इसी फॉर्म को एशियन गेम्स 2026 में भी जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. किशन नंबर 3 पर खेलकर मैच का नतीजा बदलने का दमखम रखते हैं. ईशान भी बड़े-बड़े शॉट बेहद आसानी से खेलते हैं. (Pic Credit- Screengrab)
संजू सैमसन
4 / 6एक बार फिर से संजू सैमसन ने फॉर्म में वापसी कर ली है. बड़े मैचों में तो सैमसन का प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता है. टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में अपना पहला मुकाबला ही क्वार्टर फाइनल खेलने वाली है. ऐसे में सैमसन अपनी इस फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सैमसन ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे. (Pic Credit- ANI)
जसप्रीत बुमराह
5 / 6दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सिर्फ इसी इवेंट के लिए ही टी-20 टीम का हिस्सा बनाया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बुमराह ने अपनी लय हासिल कर ली है. हर मैच के साथ ही बुमराह और बेहतर होते जा रहे हैं. एशियन गेम्स 2026 के दौरान भी जसप्रीत बुमराह अपने 4 ओवरों से ही मैच की दिशा बदल सकते हैं. (Pic Credit- ANI)
अर्शदीप सिंह
6 / 6तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया था. पहले 2 मैचों में उन्होंने कुल 5 विकेट झटके थे. अब कुछ ऐसा ही अर्शदीप एशियन गेम्स 2026 में भी कर सकते हैं. जापान की विकेट पर अर्शदीप सिंह का यॉर्कर टीम इंडिया के बहुत काम आ सकता है. (Pic Credit- Screengrab)